मुंबई के एंटॉप हिल में 110 म्हाडा फ्लैटों पर कब्जे का आरोप, किरीट सोमैया ने जांच की मांग की

Kirit Somaiya Land Jihad Allegation: BJP नेता किरीट सोमैया ने एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। सबूत सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
MHADA Flats Illegal Occupation Mumbai
किरीट सोमैयासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • किरीट सोमैया ने एंटॉप हिल के 110 म्हाडा फ्लैटों पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाया।

  • उनका दावा है कि फ्लैटों के मूल आवेदक और वास्तविक लाभार्थी अलग-अलग हैं।

  • सोमैया ने पावर ऑफ अटॉर्नी और कथित बेनामी लेन-देन पर सवाल उठाए।

  • म्हाडा के उपाध्यक्ष एवं मुख्याधिकारी मिलिंद बोरीकर को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई।

  • सोमैया ने 14 नवंबर को परिसर का दौरा करने की बात कही है।

MHADA Flats Illegal Occupation Mumbai: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के एंटॉप हिल क्षेत्र में 'लैंड जिहाद' का आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के 110 फ्लैटों पर कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि मुंबई के एंटॉप हिल में, कम आय वाले वर्ग (एलआईजी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बने 110 म्हाडा फ्लैटों पर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है। आवेदन हिंदुओं के नाम पर किए गए थे, लेकिन 'पावर ऑफ अटॉर्नी' जिनके पास है और जो असल में इन फ्लैटों का फायदा उठा रहे हैं, वे बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए हैं।

हिंदूओं के नामों पर आवेदन करके फ्लैटों को कब्जे

किरीट सोमैया ने उदाहरण के तौर पर बताया कि अविनाश रविधोने के नाम पर मूल फ्लैट आवंटित है, लेकिन इस पर मंसूरी जुनैद मोहम्मद का कब्जा है। इसी तरह मूल फ्लैट शकील अहमद सिद्दीकी, नसरीन रमजान शेख, मुनीरा रिजवान, रिजवान मोहम्मद हुसैन, साजिद अली कादिर अब्दुल बाते, मुजमिल शेख, अंसारी हफीजुर, मोहम्मद जहांगीर शेख, मोहम्मद सिद्दीकी शेख और खान सद्दाम हुसैन ने कब्जा कर रखा है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने बेईमानी और गलत तरीके से हिंदूओं के नामों पर आवेदन करके फ्लैटों को कब्जे में लिया है। इसकी जांच होगी। उन्होंने कहा, "मैंने सबूतों के साथ म्हाडा और मंत्रियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही, मैंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग भी की है।

MHADA Flats Illegal Occupation Mumbai
मुंबई के वडाला में सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत, तीन धमाकों के बाद झोपड़ियों में लगी आग; दमकलकर्मी घायल

किरीट सोमैया 14 नवंबर को दौरा करेंगें

वहीं, म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्याधिकारी मिलिंद बोरीकर को लिखे पत्र में किरीट सोमैया ने कहा, "नूराबाजार स्थित म्हाडा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के 50 से अधिक निवासी मेरे कार्यालय में मुझसे मिले। उन्होंने कई शिकायतें सामने रखीं। यहां के निवासी अतिक्रमण, अवैध कब्जे, घुसपैठियों की मौजूदगी, 'लैंड जिहाद', 'बेनामी' लेन-देन और गुंडों की ओर से दी जा रही धमकियों से बेहद परेशान हैं। म्हाडा को इन मामलों की तुरंत जांच करनी चाहिए।"

भाजपा नेता ने यह भी कहा, "यह जानकर बहुत आक्रोश है कि कैसे म्हाडा के भ्रष्ट अधिकारी, एजेंट, बांग्लादेशी घुसपैठिए और कुछ मुस्लिम व्यक्तियों ने मिलकर महाराष्ट्र राज्य के लोगों के लिए बनाई गई इस सरकारी परियोजना को बर्बाद कर दिया है। मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार, 14 नवंबर को वहां का दौरा करूंगा।