अंडरग्राउंड मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 के यात्रियों को बड़ी राहत, 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल

Mumbai Metro 3 Mobile Network: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 एक्वा लाइन के यात्रियों को बड़ी राहत! आरे से आचार्य अत्रे चौक के 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Underground Metro 3 Aqua Line Mobile Network Restored: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। मेट्रो 3 अर्थात एक्वा लाइन से सफर करने वाले हजारों यात्री अब यात्रा के दौरान अपना मोबाइल या इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। मुंबई मेट्रो ने भूमिगत मार्ग पर आरे जेव्हीएलआर से आचार्य अत्रे चौक के बीच बाधित होने वाली मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या दूर कर दी है। बताया गया कि इस रूट पर मोबाईल नेटवर्क सुचारू कर दिया गया है।

यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था

मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो 3 से तेज़ सफर की सुविधा तो मिली लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमजोर कनेक्टिविटी से यात्री अक्सर परेशान थे। पिछले माह रास्ते में ही अचानक तकनीकी खराबी के चलते रुकी मेट्रो के यात्रियों का लोगों से संपर्क ही नहीं हो पा रहा था। पूरी तरह अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 के चलते मोबाइल नेटवर्क न होने पर यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। यहां तक कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने 13 मई से मेट्रो के अंदर नेटवर्क सेवा देना बंद कर दिया था। यात्रियों को फोन कॉल, इंटरनेट और डिजिटल पेमेंट जैसे जरूरी कामों में काफी परेशानी हो रही थी। यहां तक कि इस समस्या पर यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए एमएमआरसीएल को पत्र भी लिखा था।

16 स्टेशनों पर मोबाईल नेटवर्क

मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत के रूप में, टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया (Vi) और भारती एयरटेल ने गुरुवार की सुबह मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन के 16 स्टेशनों में मोबाइल नेटवर्क फिर से जुड़ने की जानकारी दी। इस बीच, एयरटेल की कनेक्टिविटी अब आरे जेव्हीएलआर से बीकेसी तक के 10 मेट्रो स्टेशनों पर सक्रिय हो गई है। बताया गया कि आरे व्हीएलआर से आचार्य आतरे चौक (SEEPZ, MIDC अंधेरी, मारोल नाका, CSMI एयरपोर्ट T2, सहार रोड, CSMI एयरपोर्ट T1, संताक्रूज़, बांद्रा कालोनी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, शितला देवी मंदिर, दादर, सिद्धिविनायक, वर्ली सहित सभी इन स्टेशनों में मोबाइल नेटवर्क सेवा सक्रिय कर दी गई है।

कुछ स्टेशनों के कनेक्शन अगले सप्ताह तक

बताया गया कि मेट्रो लाइन 3 के साइंस सेंटर से कफ परेड के बीच अभी तक कनेक्शन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके लिए कुछ हफ्तों का समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि मेट्रो चलाने वाली कंपनी MMRCL ने एक खास टेलीकॉम सिस्टम बनाया है, जिसे सभी कंपनियां इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इस सिस्टम का किराया ज्यादा होने से मोबाइल कंपनियों को भी इसे अपनाने में परेशानी हो रही थी,लेकिन अब मामला सुलझा लिया गया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब