मुंबई ट्रैफिक जाम का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

चौथी मंजिल से गिरकर भी चल रही थी सांसे, 5 घंटे के जाम ने ले ली 2 साल के मासूम की जान

Mumbai News: मुंबई के नालासोपार में 2 साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिरने के बाद जिंदा बचा, लेकिन 5 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में गुस्सा है।

आकाश मसने

Child Dies Due To Traffic Jam In Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे की बदहाली ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। नालासोपारा में चौथी मंजिल से गिरा 2 साल का बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया था, लेकिन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय 5 घंटे लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस ने उसकी जिंदगी छीन ली।

नालासोपारा में चौथी मंजिल से गिरा 2 साल का बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया था, लेकिन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय 5 घंटे लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस ने उसकी जिंदगी छीन ली।

नैगांव चिंचोली स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती 16 महीने के एक बच्चे को आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा था, लेकिन पांच घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण उसकी मौत हो गई।

चौथी मंजिल से गिरकर भी बच गया था बच्चा

जानकारी के मुताबिक, नालासोपारा के पेल्हर इलाके में रहने वाला दो साल का रयान शेख गुरुवार दोपहर खेलते समय चौथी मंजिल से गिर गया। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। उसके परिवार वाले उसे तुरंत पास के गैलेक्सी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया।

जाम बना मासूम की मौत की वजह

परिवार एंबुलेंस से बच्चे को लेकर मुंबई रवाना हुआ। सामान्य परिस्थितियों में नालासोपारा से मुंबई का सफर करीब एक घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन उस दिन मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रही। 5 घंटे तक अस्पताल न पहुंच पाने की वजह से बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। आखिरकार उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज