फ्लाईओवर, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में 3 बड़े फ्लाईओवर बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार, ट्रैफिक में फंसे नागरिकों का फूटा गुस्सा

Mumbai Flyovers Delay: मुंबई में सायन, विद्याविहार और जीएमएलआर के दिंडोशी कोर्ट-फिल्म सिटी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन नेताओं के समय न मिलने से उद्घाटन अटका हुआ है।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई के 3 फ्लाईओवर तैयार, उद्घाटन का इंतजार।

  • सायन और विद्याविहार फ्लाईओवर भी जल्द शुरू होने की उम्मीद।

  • जीएमएलआर फ्लाईओवर से सफर 75 मिनट से घटकर 25 मिनट होगा।

Mumbai GMLR Flyover Opening: मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और वाहन चालकों का सफर आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर अब उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सायन रेलवे फ्लाईओवर, विद्याविहार रेलवे फ्लाईओवर और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना के तहत दिंडोशी कोर्ट से फिल्म सिटी रोड तक बना फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने के बाद यातायात के लिए तैयार है।

इन पुलों को 14 अक्टूबर को ऑनलाइन उद्घाटन के जरिए शुरू करने की योजना थी, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम टल गया। अब वरिष्ठ नेताओं की उपलब्धता के अनुसार उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी। वहीं देरी होने के कारण लोग अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिये व्यक्त कर रहे हैं।

...तो बैरिकेड हटाकर ब्रिज का इस्तेमाल शुरू करेंगे

मुंबई बीएमसी के ब्रिज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलों से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। हालांकि, वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक शुभारंभ कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर सायन ब्रिज को जल्द शुरू करने की अपील की है।

वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर नेता उ‌द्घाटन नहीं करेंगे तो जनता बैरिकेड हटाकर ब्रिज का इस्तेमाल शुरू कर देगी, एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा कि जनता जाम में त्रस्त है, नेता उद्घाटन उ‌द्घाटन खेल रहे है।

इसके अलावा विद्याविहार रेलवे फ्लाईओवर घाटकोपर के पूर्वी हिस्से में रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग को पश्चिमी हिस्से के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जोड़ेगा। दो लेन वाले इस पुल का एक हिस्सा रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरता है।

75 मिनट की दूरी अब 25 मिनट में

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना (जीएमएलआर) के तहत दिडोशी कोर्ट से फिल्म सिटी रोड तक 1.36 किलोमीटर लंबा तीन-तीन लेन वाला फ्लाईओवर बनाया गया है।

इसके शुरू होने से पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच यात्रा का समय लगभग 75 मिनट से घटकर 25 मिनट तक होने की उम्मीद है। गोरेगाव, दिडोशी और मुलुंड की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को इससे बड़ी राहत मिल सकती है।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा