Mumbai Weather Update (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

मुंबई-ठाणे में फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; उमस से बढ़ेगी परेशानी

Thane Temperature Rise: मुंबई और ठाणे में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Thane Weather Update: मुंबई और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर गर्मी ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश दर्ज की गई थी। इसका असर मुंबई और आसपास के जिलों में भी देखने को मिला, जिससे तापमान में गिरावट आई थी। इस दौरान दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। हालांकि रविवार को तापमान फिर बढ़कर लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

येलो अलर्ट के साथ सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि मौसम सामान्य से अधिक गर्म और उमस भरा रहेगा। हालांकि फिलहाल लू चलने की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन लोगों को धूप में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली के कारण मुंबई में पहले कुछ राहत मिली थी। अब यह प्रणाली कमजोर पड़ रही है, जिससे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो रही है।

समुद्री हवाओं की देरी से बढ़ी उमस

विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री और पश्चिमी हवाओं के शहर में देर से पहुंचने के कारण दिन के समय ठंडक नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि उमस और गर्मी दोनों में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा