मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai News: रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह, मेगा-जंबो ब्लॉक में समय अनुसार यात्रा करें

Mumbai News: 14 दिसंबर को मुंबई में मेगा और जंबो ब्लॉक से लोकल ट्रेनें प्रभावित होगी। कुछ ट्रेनें रद्द और देरी के साथ चलेंगी। यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: यात्रियों की सुविधा और रेलवे अवसंरचना के रखरखाव के लिए रविवार, 14 दिसंबर 2025 को सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे के उपनगरीय सेक्शनों पर मेगा और जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते लोकल ट्रेन सेवाओं में बदलाव और कुछ रद्द ट्रेनों की संभावना है।

सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन में मेन लाइन पर माटुंगा-मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11:05 से दोपहर 3:45 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

डाउन स्लो लाइन

इस दौरान डाउन फास्ट लोकल ट्रेनें माटुंगा से डाउन स्लो लाइन के रास्ते चलेंगी, जिससे ट्रेनों में लगभग 15 मिनट की देरी हो सकती है। इसी तरह, ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लोकल भी ब्लॉक अवधि में स्लो लाइन से चलेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच सुबह 11:10 से शाम 4:10 बजे तक सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। कई अप और डाउन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

वेस्टर्न रेलवे पर बोरीवली-गोरेगांव के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक पांच घंटे का जंबो ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान यात्रियों को रेल परिवहन में देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ब्लॉक अवधि और वैकल्पिक रूट का ध्यान रखें, ताकि यात्रा सुचारू रूप से पूरी हो सके।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी