‘फास्ट ट्रैक’ पर चलेगी अकोला-अकोट डेमू पैसेंजर, 18 दिसंबर से होगी लागू, देखें नया टाइम टेबल

New Timetable December 18: अकोला–अकोट डेमू पैसेंजर 18 दिसंबर से नई समय-सारणी पर चलेगी। ट्रेन की गति बढ़ेगी, यात्रा समय होगा कम। यह गाड़ी नए ब्रॉडगेज मार्ग पर दौड़ने वाली एकमात्र यात्री गाड़ी है।
New Timetable December 18: अकोला–अकोट डेमू पैसेंजर 18 दिसंबर से नई समय-सारणी पर चलेगी। ट्रेन की गति बढ़ेगी, यात्रा समय होगा कम। यह गाड़ी नए ब्रॉडगेज मार्ग पर दौड़ने वाली एकमात्र यात्री गाड़ी है।
डेमू ट्रेन (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Akola-Akot DEMU Passanger Train: दक्षिण-मध्य रेलवे के नांदेड विभाग अंतर्गत अकोला-अकोट ब्रॉडगेज मार्ग पर चलने वाली अकोला-अकोट-अकोला डेमू पैसेंजर गाड़ियों का वेग बढ़ने जा रहा है। 18 दिसंबर से यह गाड़ियां नए समय-सारणी के अनुसार ‘फास्ट ट्रैक’ पर दौड़ेंगी। वर्तमान में इस मार्ग पर डेमू पैसेंजर की कुल छह फेरे होती हैं, जिनमें तीन फेरे अकोला से और तीन फेरे अकोट से शुरू होती हैं।

नांदेड विभाग की ओर से समय-सारणी में बदलाव का निर्णय लिया गया, जिसकी अमलवारी 18 दिसंबर से होगी। सुधारीत समय-सारणी के अनुसार सुबह की फेरी अकोला जंक्शन से सुबह 7 बजे गाड़ी निकलेगी। उगवा 7.10, गांधी स्मारक 7.19, पाटसुल 7.32 होते हुए अकोट में 8.20 बजे पहुंचेगी।

वापसी की यात्रा

वापसी की यात्रा में अकोट से सुबह 8.30 बजे गाड़ी निकलेगी और 9.40 बजे अकोला पहुंचेगी। अब यह गाड़ी अकोट में 8.10 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले 8.20 बजे पहुंचती थी। दोपहर की फेरी अकोला से दोपहर 1 बजे गाड़ी निकलेगी। उगवा 1.10, गांधी स्मारक 1.19, पाटसुल 1.32 होते हुए अकोट में 2.20 बजे पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में अकोट से 2.30 बजे गाड़ी निकलेगी और 3.40 बजे अकोला पहुंचेगी।

पहले यह गाड़ी अकोट में 1.20 बजे पहुंचती थी, अब 1.10 बजे पहुंचेगी। शाम की फेरी अकोला से शाम 5.50 बजे गाड़ी निकलेगी। उगवा 5.40, गांधी स्मारक 5.49, पाटसुल 6.02 होते हुए अकोट में 6.40 बजे पहुंचेगी। पहले यह गाड़ी शाम 6 बजे निकलकर रात 7.20 बजे अकोट पहुंचती थी। वापसी की यात्रा में अकोट से रात 7 बजे गाड़ी निकलेगी और 8.10 बजे अकोला पहुंचेगी।

नई ब्रॉडगेज पर दौड़ने वाली एकमात्र गाड़ी

18 दिसंबर से अकोला-अकोट रेल मार्ग पर सुधारीत समय-सारणी लागू होगी। अकोट ब्रॉडगेज मार्ग नया होने के बावजूद गाड़ी की गति सीमा में थोड़ी वृद्धि की गई है। दक्षिण-मध्य रेलवे के नांदेड विभाग ने समय-सारणी में बदलाव किया है, लेकिन फेऱों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह गाड़ी फिलहाल इस नए ब्रॉडगेज मार्ग पर दौड़ने वाली एकमात्र यात्री गाड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com