लैंबॉर्गिनी कोस्टल रोड हुई क्रैश (Image- Screen Capture) 
मुंबई

मुंबई की सड़कों पर लैंबॉर्गिनी का कहर! कोस्टल रोड हुई क्रैश, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Mumbai News: मुंबई में एक बार रफ्तार का कहर सामने आया है। भगवा रंग की लैंबोर्गिनी कार के चालक ने कोस्टल रोड को रेसिंग ट्रैक बना लिया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai Viral Video: मुंबई में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मुंबई की कोस्टल रोड पर एक लेम्बोर्गिनी चालक ने सड़क को रेसिंग ट्रैक बना दिया। चालक की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है। कोस्टल रोड पर खतरनाक तरीके से कार चलाने के मामले में वर्ली पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वर्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसमें चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता और कार मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

कब और क्या हुआ?

मुंबई की कोस्टल रोड पर यह घटना रविवार सुबह लगभग 9:20 बजे की है। एक व्यक्ति ने नमन बिल्डिंग के पास दक्षिण की ओर जाने वाली कोस्टल रोड पर बेहद खतरनाक तरीके से कार चलाई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि भगवा रंग की लेम्बोर्गिनी कार का चालक तेज रफ्तार में कार चला रहा था और नियमों की अनदेखी कर रहा था। पुलिस ने MH 01 EW 8010 नंबर की कार के चालक के खिलाफ जान जोखिम में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

घटना ने खड़े किए सवाल

कोस्टल रोड पर यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मुंबई पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर सजग है। पहले भी हिट एंड रन की कई घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी। वर्ली इलाके में भी एक हिट एंड रन की घटना हुई थी।

पुलिस के मुताबिक चालक लग्जरी स्पोर्ट्स कार को लापरवाही से चला रहा था, जिससे खुद की और अन्य लोगों की जान को खतरा था। इस लापरवाही के कारण वाहन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। वर्ली पुलिस ने चालक के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक