साइबर ठगी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हाई प्रोफाइल लोगों को बनाया शिकार, मुंबई में 25 अज्ञात आरोपियों पर FIR

Cyber Fraud News: मुंबई के पंत नगर, भांडुप और मुलुंड में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पांच लोगों से करीब 66 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर मुनाफे का लालच दिया गया।

अपूर्वा नायक

Mumbai Share Trading Cyber Fraud Case: मुंबई के उपनगरीय इलाकों में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर पांच लोगों से करीब 66 लाख रुपये ठग लिए।

पंत नगर, भांडुप और मुलुंड क्षेत्रों के निवासियों को अलग-अलग समय पर निशाना बनाया गया। पीड़ितों में एक महिला सहित 38 से 74 वर्ष तक के लोग शामिल हैं, जिनमें सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, सेंट्रल रेलवे कर्मचारी और व्यापारी भी हैं।

जांच में सामने आया कि ठगों ने सभी पीड़ितों को अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। वहां शेयर मार्केट में निवेश कर जल्दी और अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया। शुरुआत में छोटे निवेश पर नकली रिटर्न दिखाकर भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद बार-बार बड़ी रकम निवेश करने के लिए दबाव बनाया गया और अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

25 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर

ठगी का एहसास होने पर सभी पीड़ितों ने ईस्ट रीजन साइबर सेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एक ही दिन में अलग-अलग मामलों में कुल 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रत्येक मामले में ठगी की रकम 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जांच में जुटी साइबर सेल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की निवेश ठगी का तरीका नया नहीं है, लेकिन एक ही उपनगर क्षेत्र में कई हाई प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाना चौंकाने वाला है। साइबर सेल ने ट्रांजेक्शन आईडी और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों से ट्रांसफर हुए पैसों के फ्लो को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके और आगे की ठगी को रोका जा सके।

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत