प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
मुंबई

मुंबई के सांताक्रूज में बड़ी वारदात: शादी की शॉपिंग के लिए रखे 10 लाख रुपये चुराकर कार ड्राइवर फरार

Mumbai Driver Cash Theft: सांताक्रूज में शादी की खरीदारी के दौरान एसयूवी कार में रखे 10 लाख रुपये नकद से भरा बैग लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

रूपम सिंह

Highlights

  • सांताक्रूज में कार बिजनेसमैन की SUV से 10 लाख रुपये नकद लेकर ड्राइवर फरार।

  • बेटी की नवंबर में होने वाली शादी की खरीदारी के लिए मॉल पहुंचा था परिवार।

  • रात 8 बजे लौटने पर कार, ड्राइवर और नकदी से भरा बैग गायब मिला।

  • आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ, सीसीटीवी में बैग और चाबी निकालते दिखा।

Mumbai Santacruz Car Driver Theft: सांताक्रूज में शादी की खुशियों के बीच एक बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया है। सांताक्रूज (ईस्ट) के एक कार बिजनेसमैन की बेटी की नवंबर में शादी तय है, जिसके लिए परिवार खरीदारी करने सांताक्रूज़ वेस्ट स्थित सीजन मॉल पहुंचा था। एसयूवी गाड़ी में 10 लाख रुपये नकद से भरा बैग रखा था।

बिजनेसमैन के बेटे ने ड्राइवर अल्ताफ अहमद को गाड़ी और पैसों की कड़ी निगरानी की सख्त हिदायत दी थी, लेकिन ड्राइवर नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। भरोसे के टूटने से सन्नाटे में आए परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है, और पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

शाम करीब 6:30 बजे बिजनेसमैन माहिम दरगाह में इबादत करने के बाद परिवार से मिले, तब तक ड्राइवर और गाड़ी दोनों अपनी जगह पर मौजूद थे। लेकिन रात 8 बजे जब पूरा परिवार शॉपिंग पूरी करके बाहर लौटा, तो न तो गाड़ी मिली और न ही ड्राइवर अल्ताफ का कोई अता-पता था।

ड्राइवर का फोन स्विच ऑफ, कार से बैग गायब

मुंबई शहर के सांताक्रूज परिजनों ने जब तुरंत गाड़ी की जांच की, तो उसमें रखा 10 लाख रुपये का नकदी से भरा बैग और एसयूवी की चाबी दोनों गायब मिले। ड्राइवर का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता और संदेह दोनों बहुत ज्यादा बढ़ गए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपी की करतूत

शक होने पर पीड़ित परिवार ने मॉल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी अल्ताफ गाड़ी से नकदी वाला बैग और चाबी निकालते हुए साफ तौर पर कैद हो गया, जिससे उसकी चोरी की पोल पूरी तरह से खुल गई।

सरगर्मी से तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद पीड़ित बिजनेसमैन ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अल्ताफ अहमद के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उसके भागने के रास्तों को ट्रैक करके उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया