देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई के सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12,200 घरों में 50% आवास देने का फैसला

BMC Workers Home Allotment Plan: मुंबई के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने 12,200 नए मकानों में से 50% आवास उन्हें देने का फैसला किया है, जिससे हजारों परिवारों को स्थायी घर मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai Sanitation Workers Housing Scheme: मुंबई की सड़कों को स्वच्छ रखने वाले महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

लंबे समय से लंबित आवास की मांग को लेकर अब सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है, जिससे हजारों परिवारों को स्थायी घर मिलने की उम्मीद जगी है।

म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन उससे पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे की मध्यस्थता में यूनियन प्रतिनिधियों की मुलाकात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और समाधान निकाला गया।

12,200 घरों में से 50% आवंटन

बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमसाफल्य आवास योजना’ के तहत मुंबई में बनने वाले 12,200 घरों में से 50 प्रतिशत मकान सफाई कर्मचारियों को स्वामित्व के आधार पर दिए जाएंगे। यह निर्णय 2008 और 2015 के सरकारी आदेशों को लागू करते हुए लिया गया है।

30 हजार परिवारों को होगा लाभ

इस फैसले से करीब 30,000 से अधिक सफाई कर्मचारी परिवारों को स्थायी आवास मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वर्षों से किराए या अस्थायी व्यवस्था में रहने वाले इन परिवारों को अब अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है।

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल आश्वासन नहीं है, बल्कि चालू विधानमंडल सत्र में ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बैठक में यूनियन अध्यक्ष अशोक जाधव, वामन कविस्कर और हिंदुराव जाधव सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सम्मान और सुरक्षा की दिशा में कदम

यह निर्णय न केवल कर्मचारियों को आवास प्रदान करेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब मुंबई को साफ रखने वाले हाथों को अपने घर की चाबी मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है