एलपीजी सिलेंडर (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
मुंबई

LPG संकट के बीच मुंबई में PNG सप्लाई अटकी, छोटे कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें

मुंबई के साकीनाका इलाके में PNG कनेक्शन में वर्षों से हो रही देरी से 500 से अधिक परिवार परेशान हैं। LPG की कमी और महंगाई के बीच यह समस्या लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai LPG Crisis Impact: शहर में एलपीजी गैस सिलिंडर की समस्या ख़त्म नही हो रही है। रेस्टोरेंट, कैटरर्स व स्ट्रीट फूड बेचने वालों के लिए गैस नही मिलना मुसीबत साबित हो रहा है।

इसी बीच अंधेरी स्थित साकीनाका इलाके में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन में हो रही लंबी देरी से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वर्षों पहले पाइपलाइन का काम पूरा होने के बावजूद अब तक गैस आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं।

2010 में किया था PNG के लिए एप्लीकेशन

जानकारी के अनुसार, कई हाउसिंग सोसायटियों ने वर्ष 2010 के आसपास पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कुछ इमारतों में तो पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया, लेकिन अंतिम कनेक्शन अब तक नहीं दिया गया है। इस कारण करीब 500 से अधिक परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साकीनाका इलाके का मामला

वर्तमान में LPG सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों के चलते लोग पीएनजी की ओर रुख करना चाहते हैं, लेकिन कनेक्शन में हो रही देरी उनकी मुश्किले और बढ़ा रही है। बुजुर्गों, कामकाजी परिवारों और छोटे व्यवसायों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है।

खासतौर पर स्थानीय बेकरी और छोटे उद्योगों ने शिकायत की है कि उन्होंने कनेक्शन के लिए आवश्यक शुल्क जमा कर दिया है, फिर भी गैस सप्लाई शुरू नहीं हुई, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस संबंध मैं महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) का कहना है कि तकनीकी और संरचनात्मक चुनौतियों के कारण देरी हो रही है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें