मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा सहकार भवन, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया भूमिपूजन

Pratiksha Nagar Redevelopment Plan Mumbai: मुंबई के प्रतीक्षा नगर में राज्य के सबसे बड़े सहकार भवन का भूमिपूजन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र सहकार क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Sahakar Bhavan Pratiksha Nagar Redevelopment: मुंबई में सहकार क्षेत्र को एक नई पहचान मिल गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतीक्षा नगर में राज्य के सबसे बड़े सहकार भवन का भूमिपूजन किया। यह भवन मुंबई बैंक के अध्यक्ष एवं विधायक प्रवीण दरेकर की संकल्पना से साकार हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुंबई हाउसिंग फेडरेशन द्वारा संचालित विक्रोली स्थित सेवा, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र का भी दूरदर्शन प्रणाली के माध्यम से उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने म्हाडा उपाध्यक्ष से कहा कि अभ्युदय नगर के मॉडल पर प्रतीक्षा नगर के पुनर्विकास का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा केंद्र

यहां लगभग 88 इमारतें और ट्रांजिस्टर कैंप है, जहां 6,200 से अधिक किराएदार रहते हैं, तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के कारण कई इमारतें जर्जर हो चुकी है और निवासियों का सपना है कि उनका भी पुनर्विकास हो। सीएम देवेंद्र ने बताया कि यह सहकार भवन तहखाने से लेकर दस मंजिला होगा।

इसमें 138 कारों की पार्किंग, वीआईपी लॉबी, विशाल ऑडिटोरियम, मिनी ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण कक्ष कैंटीन, मीडिया सेंटर, पुस्तकालय और अग्नि सुरक्षा जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। मुख्यमत्री ने इस भवन को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का निर्देश देते हुए उ‌द्घाटन के समय भी उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

सीएम बोले-स्वयं पुनर्विकास को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में सहकारी संस्थाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है और इनमें गृह निर्माण संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्वयं पुनर्विकास को प्रोत्साहन देने के लिए 17 प्रमुख बिंदुओं को मंजूरी दी है, जिससे मुंबई में करीब 1,600 योजनाएं शुरू हो चुकी हैं। इस अवसर पर सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील, महापौर रितु तावड़े सहित कई मंत्री, विधायक और सहकार क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार

Explainer: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा दोषी करार, अब कैसे तय होगी सजा, किसके पास है अधिकार?

तिहाड़ से मुंबई नहीं लाया जा सकता अनमोल बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट को बताई अड़चन