मेयर रितु तावड़ें (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अनावश्यक बाहर न निकलें... आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर

Mayor Ritu Tawde Appeal: मुंबई में मूसलाधार बारिश और रेड अलर्ट के बीच मेयर रितू तावड़े ने की नागरिकों से भावुक अपील, कहा- बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इंमरजेंसी नंबर भी साझा किया।

गोरक्ष पोफली

Mayor Ritu Tawde Appeals Citizens Shares Emergency Number: मायानगरी मुंबई में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश और भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने नागरिकों के नाम एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है।

उन्होंने मुंबईकरों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

घरों में रहें सुरक्षित, अनावश्यक यात्रा से बचें

मेयर रितू तावड़े ने अपने वीडियो और सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से जनता से विनम्र आह्वान किया है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा, वर्तमान में मुंबई में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसी स्थिति में आप और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मेयर रितु तावड़े ने विशेष रूप से सलाह दी है कि जब तक कोई बहुत जरूरी या इमर्जेंसी काम न हो, तब तक घरों के भीतर रहना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

पेड़ों और पुरानी दीवारों से रहें दूर

बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने और डालियां टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए मेयर ने चेतावनी दी है कि लोग पेड़ों के नीचे खड़े न हों, क्योंकि तेज हवाओं के कारण भारी टहनियां गिरने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियाँ बड़े पेड़ों, पुरानी दीवारों या बिजली के खंभों के पास पार्क न करें। वाहनों को सुरक्षित और खुली जगह पर पार्क करना ही श्रेयस्कर होगा।

अफवाहों पर न दें ध्यान, केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

संकट की इस घड़ी में अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगती हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल पैदा हो जाता है। मेयर रितू तावड़े ने इस पर सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। नागरिक केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों और प्रशासन द्वारा दी गई सूचनाओं का ही पालन करें। उन्होंने यातायात और जलभराव की स्थिति को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण पानी निकासी में समय लग सकता है जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

आपात स्थिति के लिए डायल करें 1916

किसी भी आपातकालीन स्थिति या तत्काल मदद के लिए मेयर ने बीएमसी के आपदा नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर साझा किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट के समय नागरिक तुरंत 1916 पर कॉल कर सकते हैं। मेयर ने अपने संदेश का समापन जय हिंद, जय महाराष्ट्र के साथ करते हुए सभी मुंबईकरों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी