Central Railway special trains (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

फाइनल मैच के लिए मुंबई-पुणे से सीआर की विशेष ट्रेनें, क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए मध्य रेल आगे

India Vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए मध्य रेल ने मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai To Ahmedabad Special Train: 8 मार्च रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच को देखने जाने वाले क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए मध्य रेल (सीआर) ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के बीच आने-जाने के लिए 4 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।

सीएसएमटी-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट

ट्रेन संख्या 01153 एसी सुपरफास्ट विशेष छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से 7 मार्च को रात 10:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में 01154 एसी सुपरफास्ट विशेष अहमदाबाद से 9 मार्च को सुबह 4:00 बजे रवाना होकर उसी दिन 12:55 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।

पुणे-अहमदाबाद-पुणे सुपरफास्ट

  • इसी तरह 01417 सुपरफास्ट विशेष पुणे से शनिवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • वापसी में 01418 सुपरफास्ट विशेष अहमदाबाद से 9 मार्च की रात 2:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
  • विशेष ट्रेन संख्या 01153 और 01417 के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार