Eknath Shinde (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मिसिंग लिंक तैयार: 1 मई से घट जाएगी मुंबई से पुणे की दूरी, डीसीएम शिंदे ने कहा-एक और इंजीनियरिंग का मार्वेल...

Eknath Shinde: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 1 मई से मिसिंग लिंक के उद्घाटन के बाद यात्रा दूरी और समय कम होगा, जिससे खंडाला घाट का ट्रैफिक आसान बनेगा और वाहनों को अतिरिक्त टोल भी नहीं देना होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai-Pune Missing Link: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों की वजह से होने वाली यातायात जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ राज्य के दो प्रमुख शहरों के बीच की दूरी घटने वाली है। मुंबई पुणे एक्सेस कंट्रोल हाइवे पर मिसिंग लिंक बनकर तैयार हो गया है। देश के सबसे ऊंचे केबल स्टे ब्रिज वाले इस मिसिंग लिंक की वजह से मुंबई पुणे के बीच की यात्रा का समय घटने के साथ खंडाला घाट खंड पर घुमावदार मोड़ों से भी छुटकारा मिलने वाला है।

मिसिंग लिंक के दौरे पर डीसीएम एकनाथ शिंदे के साथ सांसद श्रीरंग बारणे, आबासाहेब बागुल, एमएसआरडीसी के व्यवस्थापकीय संचालक अनिलकुमार गायकवाड एवं एमएसआरडीसी, एफकॉन्स एवं नवयुग कंपनीचे के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

डीसीएम शिंदे ने लिया जायजा

1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर मिसिंग लिंक के लोकार्पण की योजना के पहले राज्य के डिप्टी सीएम एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मिसिंग लिंक का दौरा का प्रोकेक्ट का जायजा लिया। डीसीएम शिंदे ने कहा कि मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग का एक और मार्वेल है। 1 मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में इसका लोकार्पण होगा।

नहीं देना होगा एक्सट्रा टोल

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मिसिंग लिंक सिर्फ मुंबई पुणे के बीच यात्रा की दूरी व समय ही कम नहीं करेगा बल्कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। वाहनों के ईंधन का खर्च कम होगा। घाट पर खतरनाक मोड़ों की वजह से दुर्घटना नहीं होगी। इसके अलावा प्रदूषण भी घटने वाला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समृद्धि के बाद अब शक्तिपीठ हाइवे सहित ऐसे एक्सेस कंट्रोल हाइवे के निर्माण का उद्देश्य है ताकि राज्य के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने में 7-8 घंटे से ज्यादा वक्त न लगे।

180 मीटर ऊंचा केबल स्टे ब्रिज

मुंबई-पुणे के बीच यात्रा को और आसान बनाने वाले इस मिसिंग लिंक पर देश का सबसे ऊंचा 180 मीटर का केबल स्टे ब्रिज बनाया गया है। सह्याद्रि के दो पर्वत के बीच बने इस केबल स्टे ब्रिज को तैयार करने में विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ 23.3 मीटर की दोहरी सुरंग बनाई गई है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) के माध्यम से देश की प्रमुख स्वदेशी कंपनी एफकॉन्स ने केबल स्टे ब्रिज का निर्माण किया है।

कार, बसें ही चलेंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बने 13.3 किमी लंबे मिसिंग लिंक पर पहले 6 माह तक कार बसों को ही प्रवेश दिया जाएगा। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मिसिंग लिंक मुम्बई पुणे एक्सप्रेस वे का ही हिस्सा है,इसलिए वाहन चालकों से कोई अतिरिक्त टोल नहीं लिया जाएगा। इससे मुंबई पुणे हाइवे की दूरी 6 किमी घट जाएगी। मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर रोजाना 75 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। इस मिसिंग लिंक के खुल जाने पर इस मार्ग पर यात्रा में गति बढ़ने के साथ जोखिम कम होने वाला है।

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

धौंस या अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक