मुंबई पुलिस का कार्यक्रम (सोर्स: नवभारत)
मुंबई

धनतेरस पर मुंबई पुलिस का बड़ा तोहफा, 2.31 करोड़ का चोरी-गुम हुआ सामान लौटाया; 238 मोबाइल भी शामिल

Mumbai Police Stolen Mobile Recovery: धनतेरस पर मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 2.31 करोड़ रुपये का चोरी और गुम हुआ सामान मालिकों को लौटाया। इसमें 238 मोबाइल फोन और 19 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • धनतेरस पर मुंबई पुलिस ने अभियान के तहत 2.31 करोड़ रुपये का सामान लौटाया।

  • इस रिकवरी में 238 मोबाइल फोन और 19 मोटरसाइकिल समेत कई वस्तुएं शामिल हैं।

  • खोए हुए मोबाइलों का पता लगाने के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया गया।

Mumbai Police Recovery: धनतेरस के शुभ अवसर पर मुंबई पुलिस ने कई परिवारों को अनमोल तोहफा दिया। चोरी और गुम हुई कीमती वस्तुएं वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। दक्षिण प्रादेशिक विभाग के दक्षिण परिमंडल-1 की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल 2 करोड़ 31 लाख 51 हजार 287 रुपये का माल बरामद किया। इसमें 238 मोबाइल फोन और 19 मोटरसाइकिल समेत अन्य कीमती सामान शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को प्रेरणा हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बरामद सामान उसके असली मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और जॉइंट सीपी मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में दक्षिण परिमंडल-1 ने यह अभियान चलाया। इसके तहत कुलाबा, कफ परेड, मरीन ड्राइव, आग्रीपाड़ा, एमआरए मार्ग, डोंगरी और सर जे.जे. मार्ग पुलिस थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

CEIR पोर्टल बना मोबाइल बरामदगी का बड़ा हथियार

इस अभियान में CEIR पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोबाइल फोन चोरी या गुम होने के बाद उनकी पहचान और लोकेशन संबंधी तकनीकी जानकारी जुटाने में इस पोर्टल का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर तकनीकी जांच की। इसके जरिए मुंबई सहित महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों में इस्तेमाल हो रहे गुम एवं चोरी के मोबाइल फोन का पता लगाया गया। पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीक और लगातार प्रयासों के जरिए 238 मोबाइल फोन बरामद किए।

धनतेरस पर पुलिस ने लौटाई जनता के चहरे पर हसी

धनतेरस के दिन आयोजित कार्यक्रम में मुंबई पुलिस उपायुक्त, दक्षिण परिमंडल-1 मनीष कलवानिया ने नागरिकों को उनका सामान वापस सौंपा। कार्यक्रम में करीब 150 नागरिक उपस्थित रहे। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन और वाहनों की वापसी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए धनतेरस का यह दिन यादगार बन गया।

कीमती सामान वापस मिलने पर नागरिकों ने मुंबई पुलिस का आभार जताया। त्योहार के मौके पर पुलिस की इस पहल ने लोगों को आर्थिक राहत देने के साथ उनके चेहरों पर मुस्कान भी लौटाई।

- नवभारत लाइव के लिए मुंबई से अखिलेश तिवारी की रिपोर्ट

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून