मुंबई पुलिस सुरक्षा (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाएगी मुंबई पुलिस, कलाकारों के लिए जारी की एडवाइजरी

Bollywood Celebrity Security: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और बॉलीवुड सितारों के घरों की कथित रेकी की घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने फिल्मी कलाकारों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

अखिलेश तिवारी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और सेलिब्रिटीज के घरों की कथित रेकी के बाद पुलिस ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की है।

  • पुलिस ने फिल्मी कलाकारों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • सितारों को अनजान लोगों की भीड़ से दूरी बनाए रखने और जोखिम वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचने को कहा गया है।

Mumbai Police Advisory: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना और कुछ सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने फिल्मी कलाकारों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें कलाकारों को सार्वजनिक जगहों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बॉलीवुड सितारों को अनजान और अपरिचित लोगों की भीड़ से दूरी बनाए रखने को कहा है। इसके अलावा ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से बचने की सलाह दी गई है, जहां सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता है। पुलिस ने कलाकारों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेने के दौरान भी सतर्क रहने को कहा है।

सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी के बाद पुलिस सतर्क

दरअसल, पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के कई सितारों को धमकियां मिलने की खबरें सामने आई हैं। इन धमकियों के तार कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जोड़े जा रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में पुलिस ने फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं।

अनजान लोगों से दूरी बनाने की सलाह

पुलिस की एडवाइजरी का मकसद कलाकारों की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना है। कलाकारों को अपनी लोकेशन, सार्वजनिक कार्यक्रमों और निजी गतिविधियों को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड