

Highlights:
अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील स्थित टिटवा-सावखेड़ बांध में किसान एल्गार समिति और किसानों ने जलसमाधि आंदोलन किया।
आंदोलनकारियों ने सूखाग्रस्त किसानों को प्रति हेक्टेयर 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
किसानों के खातों में तत्काल फसल बीमा राशि जमा करने तथा महिला बचत समूहों और माइक्रो फाइनेंस का कर्ज माफ करने की मांग की गई।
Titwa Sawkhed Dam Protest: एक ओर पूरा देश दिवाली का त्योहार उत्साह से मना रहा था, वहीं दूसरी ओर जिले के सूखाग्रस्त किसानों को अपनी मांगों के लिए दिवाली के दिन भी आंदोलन करना पड़ा। बार्शीटाकली तहसील के टिटवा-सावखेड़ बांध में रविवार को किसान एल्गार समिति और किसानों की ओर से जलसमाधि आंदोलन किया गया। इस दौरान किसान बांध के पानी में उतर गए।
पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया। आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त तैनात किया था। इस वर्ष के सूखे से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। हाथ में फसल नहीं, जेब में पैसा नहीं और परिवार का भरण-पोषण कैसे करें, यह सवाल किसानों के सामने है। ऐसे में दिवाली की खुशियों के बजाय उन्हें अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
आंदोलनकारियों ने सूखाग्रस्त किसानों को प्रति हेक्टेयर 1 लाख रु. की सहायता देने, किसानों के खातों में तत्काल फसल बीमा राशि जमा करने, खेत मजदूरों और अन्य श्रमिकों को प्रति परिवार 25 हजार रु. की आर्थिक मदद देने तथा अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज देने की मांग की। सूखाग्रस्त क्षेत्रों में घरेलू बिजली बिल माफ करने, महिला बचत समूहों और माइक्रो फाइनेंस का कर्ज माफ करने तथा पीने के पानी और पशुओं के चारे की तत्काल न व्यवस्था करने की मांग भी की गई।
आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बांध परिसर में बड़ा बंदोबस्त तैनात किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। आखिरकार जलसमाधि आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिवाली के दिन भी किसानों को संघर्ष करना पड़ा। इस आंदोलन से सूखाग्रस्त किसानों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई।