मुबंई पुलिस ने बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

मुंबई में अवैध घुसपैठ पर बड़ा प्रहार: मलाड से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का भंडाफोड़!

Bangladeshi Nationals Arrested: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई। मलाड के पठानवाड़ी से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार। फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे आरोपी, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू।

प्रिया जैस

Mumbai Police Action: मुंबई पुलिस की कुरार इकाई को अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कुरार पुलिस स्टेशन के एटीसी (एंटी-टेरर सेल) अधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक मलाड ईस्ट के पठानवाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे हैं और नकली दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय पहचान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कुरार पुलिस और एटीसी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 2 से 6 फरवरी के बीच इलाके में कई स्थानों पर छापेमारी की।

बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड बरामद

कार्रवाई के दौरान चार संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी ने खुद को बांग्लादेश का नागरिक स्वीकार किया। प्रारंभिक जांच में उनके पास से बांग्लादेश से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए, जिनमें स्थायी निवास प्रमाणपत्र, नागरिकता प्रमाणपत्र और बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड शामिल है।

मुंबई पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में रह रहे थे और छोटे-मोटे व्यवसाय कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर लंबे समय से यहां रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू

साथ ही, संबंधित प्राधिकरणों से 'रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर' प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है और सभी को बांग्लादेश वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसीपी महेश चिमटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े ने इस अभियान की निगरानी की। कुरार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे