मीरा भयंदर में तेंदुआ (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

मुंबई में आबादी वाले इलाके में घुसा तेंदुआ, एक छत से दूसरी छत पर कूदा, कई घायल, देखें डरावना VIDEO

Mira Bhayandar Leopard: मुंबई के मीरा भायंदर में पारिजात बिल्डिंग में तेंदुए के घुसने से 3 लोग घायल, महिला की हालत गंभीर। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन तेंदुए को पकड़ने और बिल्डिंग से हटाने में जुटे।

प्रिया जैस

Parijat Building leopard: मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बीपी रोड पर साईं बाबा हॉस्पिटल के पीछे स्थित पारिजात बिल्डिंग में अचानक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत साईं बाबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ बिल्डिंग के भीतर इधर-उधर भागता रहा और छतों पर छलांग लगाता नजर आया। कुछ बहादुर लोगों ने मिलकर तेंदुए को एक कमरे में बंद किया। इस घटना के दौरान बिल्डिंग में मौजूद लोग अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर सुरक्षित रहे।

कई लोग घायल

घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसे तेंदुए ने हमला किया। वीडियो में देखा गया कि स्थानीय लोग महिला को खिड़की से बाहर निकालते हुए अस्पताल पहुंचा रहे हैं। महिला गंभीर चोटों के साथ लहूलुहान हालत में भर्ती है।

वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और बिल्डिंग से हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

जंगल में छोड़ने की तैयारी

मीरा भायंदर के तलाव रोड स्थित पारिजात बिल्डिंग में सुबह 8 बजे अचानक तेंदुए के घुसने से इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए ने बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित एक घर में प्रवेश किया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती समेत अब चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी साईं बाबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों ने तेंदुए को बिल्डिंग की बी-विंग, रूम नंबर 101 में बंद कर दिया। अब वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रही है। घटना के दौरान बिल्डिंग में भगदड़ मची और निवासियों में खलबली फैल गई। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को काबू में करने और इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास में लगी हुई है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप