दिल्ली में धमाके का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट, कई जगहों पर तलाशी जारी

Delhi Red Fort Blast News: दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया और खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Mumbai On Alert After Delhi Blasts: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम को एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद वहां भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है।

दिल्ली में धमाके के बाद महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। मुंबई में पुलिस को तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिए गए है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके की सूचना उन्हें शाम को मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास की अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

लाल किला धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाका गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास की तीन गाड़ियों में आग लग गई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस व एनएसजी की टीमें जांच में जुट गई हैं. मौके से सामने आ रही तस्‍वीरें बेहद दर्दनाक हैं।

आतंकी हमले का शक!

इस धमाके को आतंकी हमले के रूप में भी देखा जा रहा। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पुलिस ने कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज