कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

'जेन-जी' वाले बयान पर राहुल गांधी के बचाव में आई उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'जेन-जी' बयान पर मचे विवाद में सुप्रिया सुले और संजय राउत उनके समर्थन में उतरे। भाजपा हमलावर, तो फडणवीस ने उन्हें माओवादी सोच का बताया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नए आरोपों और 'जेन-जी' को लेकर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमलों के बीच शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद पवार के नेताओं ने राहुल गांधी का बचाव करने की कोशिश की है।

एनसीपी-शरद पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में हर किसी को बोलने का अधिकार है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के जरिए एक डेटा रखा है। मेरे ख्याल से, यह आरोप भाजपा या किसी अन्य पर नहीं हैं, बल्कि यह आरोप चुनाव आयोग पर लगाए गए हैं। राजनीतिक पार्टियां क्यों इसकी चिंता करती हैं?"

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, वह इसका जवाब दे। राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा या अन्य पार्टी को जवाब देने की जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी की 'जेन-जी' टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें 'माओवादी' सोच का बताया। इस पर सुप्रिया सुले ने कहा, "इसमें माओवाद कहां से आया है? जेन-जी मतलब नई जेनरेशन है। ऐसे में मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान हास्यास्पद है।"

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने राहुल के जेन-जी वाले पोस्ट पर कहा, "राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, जो एक संवैधानिक और महत्वपूर्ण पद हैं। उनमें वह साहस है जो हमारे प्रधानमंत्री में नहीं है। सैकड़ों पत्रकारों को एक साथ संबोधित करना राहुल गांधी की बहादुरी है, जो वे लगातार दिखाते हैं।"

राउत ने आगे कहा, "राहुल गांधी की आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए कि उन्होंने बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात देश के सामने रखी है। पिछले कुछ समय से वह चुनाव आयोग की भ्रष्ट गतिविधियों, धांधलियों और मत चुराने के तरीकों पर बोल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सबूत दिए हैं कि किस तरह से एक खास वर्ग के वोट डिलीट किए गए।" -एजेंसी इनपुट के साथ

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा