BMC ड्रेन क्लीनिंग वर्क (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
मुंबई

BMC Railway Drain Cleaning: मानसून से पहले बीएमसी अलर्ट, नाला और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्य तेज

BMC Railway Drain Cleaning: मुंबई में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए बीएमसी और रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभाकर शिंदे ने नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

अपूर्वा नायक

BMC Railway Drain Cleaning Work News: आगामी मानसून के मद्देनजर मुंबई को जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए बीएमसी और रेलवे प्रशासन को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने दिए हैं।

सोमवार को उन्होंने पूर्व उपनगरों में चल रहे नाला सफाई और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्यों का प्रत्यक्ष दौरा कर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान शिंदे ने कहा कि रेलवे कल्वर्ट की दीवारों की समय रहते मरम्मत की जाए और उनके मुहानों का विस्तार किया जाए, ताकि बारिश का पानी तेजी से निकल सके।

साथ ही, कल्वर्ट के मुहानों पर मजबूत लोहे की जालियां लगाई जाएं, जिससे बस्तियों से बहकर आने वाला कचरा नालों में जमा न हो। उन्होंने बारिश शुरू होने से पहले सभी कल्वर्ट और नालों की सफाई पूर्ण करने पर जोर दिया।

रेलवे कल्वर्ट का किया निरीक्षण

शिंदे ने मुलुंड, कांजुरमार्ग, घाटकोपर और विद्याविहार क्षेत्र के विभिन्न नालों और रेलवे कल्वर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला सफाई, गाद निकालने के कार्य और पानी निकालने वाले पंपों की व्यवस्था की समीक्षा की।

मुलुंड पूर्व स्थित नानीपाडा नाले के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आसपास की बड़ी आबादी का कचरा सीधे नाले में आ रहा है, जिससे नाला जाम होने की आशंका बढ़ रही है। इस पर शिंदे ने रेलवे अधिकारियों को तत्काल मजबूत जालियां लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाला सफाई का कार्य संतोषजनक गति से चल रहा है, लेकिन बारिश से पहले सभी कार्य समय सीमा में पूरे करना बेहद जरूरी है।

प्रशासन का लक्ष्य है इस साल 'बाढ़ मुक्त मुंबई'

  • उन्होंने कहा कि यदि मनपा और रेलवे प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो इस वर्ष मुंबई को जलभराव से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
  • कांजुरमार्ग स्थित क्रॉम्प्टन नाले पर बने कल्वर्ट के निरीक्षण के दौरान शिंदे ने रेलवे केबलों को जमीन से ऊंचाई पर रखने और कल्वर्ट के आसपास की संरचनाओं की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
  • उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इस वर्ष 'बाढ़ मुक्त मुंबई' सुनिश्चित करना होना चाहिए।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो