मुंबई मोनोरेल (File Photo) 
मुंबई

Adani को पीछे छोड़ पावर मेक ने जीता मुंबई मोनोरेल O&M कॉन्ट्रैक्ट, 296.4 करोड़ की सबसे कम बोली

Mumbai News: चेंबूर से जैकब सर्कल तक चलने वाली मुंबई मोनोरेल के संचालन और रखरखाव का ठेका पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिला है। कंपनी ने अदाणी समूह को पछाड़ते हुए सबसे कम बोली लगाई।

अपूर्वा नायक

Mumbai Mono Rail News: चेंबूर से जैकब सर्कल तक संचालित मुंबई मोनोरेल सेवा के संचालन और रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) का ठेका पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा गया है।

यह ठेका महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) द्वारा जारी निविदा प्रक्रिया के तहत दिया गया।

अदाणी समेत चार कंपनियां थीं रेस में

इस निविदा प्रक्रिया में कुल चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड भी शामिल थी। बोली प्रक्रिया के दौरान पावर मेक और अदाणी समूह की कंपनी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

296.4 करोड़ की सबसे कम बोली

आर्थिक बोली में पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने 296.4 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाई। वहीं अदाणी समूह की कंपनी ने 308.4 करोड़ रुपये की बोली पेश की थी। सबसे कम बोली के आधार पर पावर मेक को यह महत्वपूर्ण ठेका देने का निर्णय लिया गया।

तकनीकी समस्याओं से जूझती रही मोनोरेल

मुंबई मोनोरेल सेवा पिछले कुछ वर्षों से तकनीकी खामियों और रखरखाव से जुड़ी समस्याओं के कारण चर्चा में रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ाने और सेवा को नियमित करने के लिए लंबे समय से प्रभावी संचालन व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी।

पहले एलएंडटी स्कोमी के पास था संचालन

वर्ष 2014 से 2018 के बीच मुंबई मोनोरेल का संचालन एलएंडटी स्कोमी कंसोर्टियम के पास था। इसके बाद संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एमएमएमओसीएल को सौंपी गई थी। अब एक बार फिर निजी कंपनी को जिम्मेदारी देकर मोनोरेल सेवा को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।

बेहतर सेवा की उम्मीद

एमएमएमओसीएल का मानना है कि निजी कंपनी को संचालन सौंपने से रखरखाव में सुधार होगा और यात्रियों को अधिक भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी। आने वाले समय में मोनोरेल की नियमितता और तकनीकी स्थिरता पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र