म्हाडा मुंबई( Source: Social Media ) 
मुंबई

मुंबई में 2640 फ्लैट्स की लॉटरी का ऐलान, 30 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Mumbai Affordable Housing Lottery Details: मुंबई में घर का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है। म्हाडा ने 2640 फ्लैट्स की लॉटरी की घोषणा की है, जिसमें अलग-अलग आय वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai MHADA Flats Lottery Apply Online: मुंबई में अपना घर होने का सपना देखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी आई है। म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने विभिन्न आय वर्गों के लिए 2640 फ्लैट्स की बिक्री के लॉटरी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

इस आवासीय योजना का शुभारंभ आज सोमवार को म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल करेंगे। म्हाडा ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। इस लॉटरी में अत्यल्प आय वर्ग (इंडब्ल्यूएस) के लिए 145, अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के लिए 858, मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के लिए 1408 और उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के लिए 229 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।

ऑनलाइन होगा आवेदन

ये फ्लैट कन्नमवार नगर (विक्रोली), सिद्धार्थ नगर (गोरेगांव), गोराई (बोरीवली), गांधीनगर (बांद्रा), पंतनगर (घाटकोपर), माझगांव, वडाला और लोकमान्य नगर (दादर) जैसे क्षेत्रों में स्थित है। म्हाडा ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पंजीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। आवेदक आईएचएलएमएस 2.0 कंप्यूटर सिस्टम या 'म्हाडा हाउसिंग लॉटरी सिस्टम' मोबाइल ऐप (गूगल प्ले स्टोर ऐप स्टोर) के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, महाराष्ट्र का 15 वर्ष का अधिवास प्रमाणपत्र और 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि का आय प्रमाण अनिवार्य है।

29 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख

ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होगी और 29 अप्रैल 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। इसके बाद 30 अप्रैल तक भुगतान जमा किया जा सकेगा।

15 मई को घोषित होगा लॉटरी ड्रा

आवेदकों की अंतिम सूची 12 मई को प्रकाशित की जाएगी, जबकि लॉटरी ड्रा का परिणाम 15 मई 2026 की सुबह घोषित होगा। पात्रता के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा अत्यल्प वर्ग के लिए 6 लाख रुपये, अल्प वर्ग के लिए 9 लाख रुपये और मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।

इस तरह चलेगी प्रक्रिया

ड्रा के लिए मिले आवेदन की ड्राफ्ट लिस्ट 5 मई 2026 को दोपहर 3 बजे पब्लिश की जाएगी। ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होने की तारीख से ऑनलाइन क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने की डेडलाइन 8 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक दी गई है, ड्रॉ के लिए स्वीकार किए गए आवेदन की अंतिम सूची 12 मई 2026 को दोपहर 3 बजे पब्लिश की जाएगी। लॉटरी 15 मई 2026 को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा