मुंबई इमारत सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में म्हाडा का बड़ा एक्शन: बायोमेट्रिक सर्वे से दूर रहने वाले 4,000 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस

Mumbai Housing News: मुंबई में म्हाडा ने बायोमेट्रिक सर्वेक्षण में दस्तावेज न दिखाने वाले करीब 4,000 परिवारों को संक्रमण शिविर खाली करने का नोटिस जारी किया है। हालांकि, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

रूपम सिंह

Highlights

  • म्हाडा के 4 हजार परिवारों को घर खाली करने के नोटिस।

  • 20 हजार संक्रमण शिविरों के घरों का बायोमेट्रिक सर्वे पूरा।

  • छूटे परिवारों को सर्वे का एक और मौका मिलेगा।

Mumbai MHADA Eviction Notice: मुंबई में म्हाडा के संक्रमण शिविरों में रहने वाले करीब 4 हजार परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बायोमेट्रिक सर्वेक्षण के दौरान इन रहिवासियों ने अपने रहने या मूल निवासी होने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया हैं।

इसके बाद म्हाडा ने उन पर बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि इसके तहत पिछले एक सप्ताह से संबंधित परिवारों को घर खाली करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। म्हाडा ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बावजूद घर खाली नहीं करने वालों को नियमानुसार हटाया जा सकता है।

म्हाडा के मुंबई इमारत मरम्मत व पुनर्विकास मंडल ने मुंबई के विभिन्न संक्रमण शिविरों में बने 20 हजार घरों का बायोमेट्रिक सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। अब इन घरों में रहने वालों की पात्रता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां बनाई जा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण में करीब चार हजार रहिवासियों ने हिस्सा नहीं लिया। कई बार उनके घरों पर पहुंचने के बावजूद घर बंद मिले। इन लोगों ने अपने निवास या मूल निवासी होने से संबंधित दस्तावेज भी जमा नहीं किए हैं। ऐसे में उन्हें फिलहाल अनधिकृत कब्जाधारी मानकर श्रेणी 'क' में शामिल किया गया है।

संक्रमण शिविरों में अस्थायी रूप से बसाया

मुंबई म्हाडा ने संक्रमण शिविरों में रहने वाले लोगों को तीन श्रेणियों में बांटने का निर्णय लिया है। इसमें 'अ' श्रेणी में उन मूल किराएदारों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें खतरनाक इमारतों से हटाकर संक्रमण शिविरों में अस्थायी रूप से बसाया गया था।

वहीं 'ब' श्रेणी में उन लोगों को रखा जाएगा, जिन्होंने मूल किराएदारों से खरीद-बिक्री के माध्यम से घर का कब्जा प्राप्त किया है, जबकि 'क' श्रेणी में बिना किसी वैध अनुमति के संक्रमण शिविरों के घरों पर कब्जा करने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। इस वर्गीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी घर-धारकों की सूची म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

धारावी, प्रतीक्षा नगर मालाड व चेंबूर में सर्वेक्षण

मुंबई शहर के प्रतीक्षानगर, धारावी, मालवणी, मालाड, सहकार नगर चेंबूर, कन्नमवार नगर, बिंबिसार नगर और गोराई सहित अन्य संक्रमण शिविरों में यह सर्वेक्षण किया गया है। अत्यंत खतरनाक घोषित या ढह चुकी सेस इमारतों के मूल निवासियों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म्हाडा ने शहर के विभिन्न इलाकों में संक्रमण शिविर बनाए हैं, इन शिविरों में करीब 20 हजार घर है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में इन घरों में बड़े पैमाने पर अनधिकृत कब्जे और अवैध खरीद-बिक्री के मामले सामने आए है। इसके कारण कई लोगों के पास अपने निवास का कोई वैध प्रमाण नहीं है। कुछ मामलों में अनधिकृत कब्जाधारियों द्वारा मूल निवासियों के लिए निर्धारित पात्रता सूची के घरों पर भी दावा किए जाने की शिकायतें सामने आई है।

म्हाडा के संक्रमण शिविरों में रहने वाले लोगों के बायोमेट्रिक सर्वेक्षण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, बल्कि कुछ परिवारों का सर्वेक्षण अभी बाकी है। जब हमारी टीम सर्वेक्षण करने गई थी, तो कई लोग अपने गांव गए हुए थे या ड्यूटी पर होने के कारण मौके पर नहीं मिले। फिलहाल बिना नोटिस मिलने पर जिनका सर्वे बाकी है, वे आगे आएंगे। हम इन सभी लोगों को बायोमेट्रिक सर्वेक्षण का एक और अवसर देंगे। इसके बाद पूरी रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।
उमेश वाघ, जॉइंट सीईओ, म्हाडा

शर्तों के आधार पर नियमित करने का निर्णय

  • संक्रमण शिविरों में बढ़ते अनधिकृत कब्जों की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अपात्र रहिवासियों और कब्जाधारियों को निर्धारित शर्तों के आधार पर नियमित करने का निर्णय लिया है।।

  • इसके लिए उन्हें निर्माण शुल्क और अन्य निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • सरकार के इस फैसले को लागू करने के लिए म्हाडा के मरम्मत मंडल ने वर्ष 2021 में सभी 20 हजार घरों का बायोमेट्रिक सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया था।

  • हालांकि, विभिन्न कारणों से यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। कुछ महीने पहले सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ, जो अब पूरा हो चुका है।

  • सर्वेक्षण के बाद यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि संक्रमण शिविरों में कितने मूल निवासी, वैध तरीके से कब्जा प्राप्त करने वाले और अनधिकृत रहिवासी मौजूद है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर