मुंबई मेट्रो 4 (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Metro 4 : देश की सबसे लंबी ग्रीन मेट्रो लाइन तैयार, ठाणे-मुंबई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

Bhandup Metro Construction: मुंबई मेट्रो 4 परियोजना ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। भांडुप में 325 मीट्रिक टन के स्टील स्पैन सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Metro Project In Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी में मेट्रो का जाल तेजी से फैलाया जा रहा है। मुंबई की पहली भूमिगत अक्वा मेट्रो 3 का सफल संचालन शुरू होने के बाद अब बहुप्रतीक्षित मेट्रो 4 को इस साल अंत तक शुरू किए जाने की योजना है। वडाला-घाटकोपर-भांडुप मुलुंड होते हुए पड़ोसी ठाणे को जोड़ने वाली मेट्रो 4 एवं 4 ए का निर्माण एमएमआरडीए द्वारा किया जा रहा है।

भांडुप में 325 मैट्रिक टन के स्पेन लॉन्च

  • मुंबई मेट्रो लाइन 4 के निर्माण का एक और निर्णायक पड़ाव पूरा हुआ है। इस ग्रीन रुट के भांडुप वेस्ट में कुल 325 मीट्रिक टन वज़न वाले तीन बड़े स्टील स्पैन पिछली दो रातों में सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए।
  • बताया गया कि इन स्टील स्पैन को 8 हेवी ड्यूटी क्रेन और 12 मल्टी-एक्सल गाड़ियों की मदद से लॉन्च गया। इस मुस्किल काम के लिए MMRDA ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC), BEST, भांडुप ट्रैफिक पुलिस, भांडुप पुलिस के साथ-साथ इलाके के रहिवासियों और दुकानदारों के साथ कोऑर्डिनेट किया।
  • इस कठिन कार्य जिसमें चार रातें लगतीं, सिर्फ़ दो रातों में पूरा हो गया। इस मिशन के लिए 35 इंजीनियर, 100 से ज़्यादा स्किल्ड वर्कर, 70 ट्रैफिक वार्डन और पुलिस टीम की मदद ली गई।

देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन

उल्लेखनीय है कि यह देश की सबसे लंबी ग्रीन मेट्रो लाइन होगी। मुंबई को ठाणे एवं उपनगर से जोड़ने वाली मेट्रो 35 km लंबी है। ठाणे और मुंबई के लिए यह एलिवेटेड लाइन अहम होगी क्योंकि मेट्रो 4 और 4-A लाइनें मेट्रो 11 से जुड़ेंगी, जो वडाला को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जोड़ने वाली है।

पहले चरण का हुआ ट्रायल

पिछले साल 22 सितंबर को सीएम देवेंद्र फडणवीस व डीसीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में मेट्रो 4 के पहले चरण का ट्रायल भी किया गया था। मेट्रो 4 वडाला-कासरवडवली और 4A कासरवडवली-गायमुख के फेज़-1 गायमुख जंक्शन गायमुख गांव-घोड़बंदर रोड- कासरवडवली-विजय गार्डन का टेक्निकल इंस्पेक्शन और ट्रायल रन हो चुका है।

कितने स्टेशन

घाटकोपर-मुलुंड-गायमुख तक 35 किमी के इस ग्रीन मेट्रो रूट में मेट्रो 4 32 किलोमीटर और मेट्रो 4A 2। 88 किलोमीटर है। इस रूट पर कुल 32 स्टेशन हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत 16,000 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। सभी मेट्रो, मेट्रो 4, मेट्रो 4A, मेट्रो 10 और मेट्रो 11 के लिए डिपो बनाने के लिए घोड़बंदर के मोघरपाड़ा में 45 हेक्टेयर ज़मीन उपलब्ध कराई गई है।

कई रूट जुड़ेंगे

इस मेट्रो रूट का खास फायदा यह है कि यह रूट ईस्टर्न सबर्ब्स, वेस्टर्न सबर्ब्स, मुंबई और ठाणे सिटी के सभी रूट को जोड़ेगा। मेट्रो 4 से ही मेट्रो 5 ठाणे भिवंडी कल्याण एवं मेट्रो 4 ए से मेट्रो 9 को जोड़कर मीरा भायंदर जैसे शहर से कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना