मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Metro Line 4 Accident: मुलुंड में मेट्रो साइट पर फिर हादसा, 3 महीने में दूसरा हादसा

Mumbai Metro Line 4 Accident News: मुलुंड में मेट्रो निर्माण स्थल पर फिर हादसा होने से लोगों में डर का माहौल है।मिहिर कोटेचा ने सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Metro Line 4 Accident Safety Lapse: मुलुंड में मेट्रो निर्माण के समय 3 महीने के अंदर हुए दूसरे हादसे को लेकर कोटेचा ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

पिछले हफ्ते मुलुंड में एक बार फिर चलती कार पर लकड़ी का तख्ता (पल्ला) गिरने की घटना घटी हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है।

मुलुंड के विधायक मिहिर कोटेचा ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी को लेटर लिखकर तुरंत जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोटेचा ने पिछली घटना की जांच रिपोर्ट पब्लिक करने की मांग की है, जिसमें पैरापेट की दीवार गिर गई थी।

मुंबई मेट्रो लाइन 4 प्रोजेक्ट की साइट पर सेफ्टी में चूक

एमएमआरडीए कमिश्नर संजय मुखर्जी को लिखे पत्र में कोटेचा ने मुलुंड वेस्ट में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर मुंबई मेट्रो लाइन 4 प्रोजेक्ट की साइट पर बार-बार सेफ्टी में चूक का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है क्योंकि ऐसी घटनाएं एक ही जगह पर बार-बार हो रही हैं। बतादें कि करीब दो महीने पहले इसी जगह पर पैरापेट दीवार का एक हिस्सा गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

काम में सुरक्षा नियमों का नहीं किया जा रहा पालन

कोटेचा ने कहा कि ऐसी घटनाएं फिर से हो रही हैं, जो गंभीर लापरवाही और सुरक्षा नियमों का पालन न करने को दिखाती है। लकड़ी के तख्ते के गिरने की घटना की तुरंत जांच और पैरापेट दीवार गिरने से पहले की जांच रिपोर्ट की एक कॉपी की मांग की उन्होंने मिलान बिल्डटेक एलएलसी को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपनी मांग भी दोहराई।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर