मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Metro Train: एमएमआरसी का बड़ा फैसला, मेट्रो-3 से ट्रैफिक जाम में 30% कमी

Metro 3 additional trips: मुंबई मेट्रो-3 पर 5 जनवरी से अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। वीकडेज में फेरे 292 किए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम में 30% तक कमी आयी है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने मुंबईकरों को बड़ी राहत देते हुए एमएमआरसी द्वारा संचालित मेट्रो 3 पर अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, यह व्यवस्था 5 जनवरी से लागू होगी।

इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो के दैनिक फेरे 265 से बढ़ाकर 292 किए जाएंगे, जबकि शनिवार को फेरे 209 से बढ़कर 236 होंगे। रविवार के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इस दिन पहले की तरह 198 फेरे ही चलेंगे।

कॉरिडोर में कुल 27 स्टेशन

33.5 किलोमीटर लंबी पूरी तरह भूमिगत मेट्रो लाइन-3 उत्तर मुंबई के आरे जेवीएलआर से दक्षिण मुंबई के कफ परेड तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इस कॉरिडोर में कुल 27 स्टेशन हैं। पहली मेट्रो सुबह 5:55 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:30 बजे चलती है।

उपनगरीय रेलवे पर दबाव कम

अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो लाइन-3 के शुरू होने से सड़क यातायात और उपनगरीय रेलवे पर दबाव कम हुआ है। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में सामने आया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आई है।

रोजाना करीब 45 हजार यात्री सीएसएमटी और आसपास के स्टेशनों से मेट्रो लाइन-3 का उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि मेट्रो लाइन-3 का अंतिम चरण अक्टूबर 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा उ‌द्घाटित किया गया था, जिसके बाद से यह पूरी तरह व्यावसायिक रूप से संचालित हो रही है।

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई