मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Metro 2B और 9 का उद्घाटन टला, जनवरी में संचालन की संभावना

Maharashtra News: मुंबई मेट्रो लाइन 2B और 9 का 25 दिसंबर का उद्घाटन नहीं हो सका। सीएमआरएस सुरक्षा मंजूरी के बाद जनवरी में आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने की संभावना है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की दो अहम मेट्रो परियोजनाओं मेट्रो लाइन 2 बी और मेट्रो लाइन 9 के आंशिक संचालन का 25 दिसंबर को होने वाला प्रस्तावित राजनीतिक उद्घाटन नहीं हुआ।

अब इन दोनों लाइनों को बिना किसी बड़े समारोह के, 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव से कुछ दिन पहले आम यात्रियों के लिए खोलने की संभावना जताई जा रही है। बीते दो महीनों से एमएमआरडीए और राज्य सरकार के स्तर पर इन लाइनों के उद्घाटन को लेकर तैयारियां चल रही थीं। योजना थी कि उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में किया जाए।

मेट्रो 9 के कुछ स्टेशनों पर कुछ सिविल कार्य शेष

पिछले तीन सप्ताह से मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की टीम मेट्रो 2B और 9 का निरीक्षण कर रही है। अब तक अंतिम सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के बाद सीएमआरएस ने कुछ बिंदुओं पर अनुपालन के निर्देश दिए हैं, जिन पर एमएमआरडीए काम कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही इन बिंदुओं पर काम पूरा होगा, सीएमआरएस की एक और निरीक्षण यात्रा होगी। यह अंतिम निरीक्षण हो सकता है, जो अगले सप्ताह या 2026 के पहले सप्ताह में संभावित है। सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू की जाएंगी। एमएमआरडीए के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेट्रो 9 के कुछ स्टेशनों पर अभी भी कुछ सिविल कार्य शेष है। इनमें फिनिशिंग और कुछ एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स शामिल है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद