मुंबई मेट्रो 3 परियोजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Metro 3 Project को रफ्तार, आरे और धारावी में बनेगा 419 करोड़ का मेट्रो भवन

Mumbai Metro 3 Project के तहत आरे और धारावी में मेट्रो भवन और स्टाफ क्वार्टर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 419 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए आठ कंपनियों ने निविदाएं जमा की हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai Metro 3 Project Update: मुंबई मेट्रो-3 परियोजना अब नए चरण में प्रवेश कर चुकी है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आरे और धारावी में मेट्रो भवन के साथ ही स्टाफ क्वार्टर निर्माण के लिए 419 करोड़ रुपए की परियोजना पर प्रक्रिया तेज कर दी है।

परियोजना के लिए आठ कंपनियों ने निविदाएं दाखिल की हैं। अधिकारियों के अनुसार 6 मई को तकनीकी बोलियां खोली गईं, जिसके बाद प्रस्तावों की जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जल्द ही ठेका आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह परियोजना कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज के बीच चलने वाली भूमिगत मुंबई मेट्रो लाइन 3 के संचालन और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए तैयार की गई है।

419.16 करोड़ रुपए की लगेगी लागत

निविदा दस्तावेजों के अनुसार कुल 419.16 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना में 311.45 करोड़ रुपए सिविल कायों और 107.71 करोड़ रुपए सिस्टम संबंधी कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। अंधेरी पूर्व स्थित आरे जेवीएलआर मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित मेट्रो भवन को एमएमआरसी के केंद्रीय प्रशासनिक और परिचालन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

22 मंजिला आवासीय इमारत के निर्माण का प्रस्ताव

इसे 8 से ज्यादा मंजिला टावर के रूप में तैयार किया जाएगा, जबकि परिसर में दो 12 से अधिक मंजिला स्टाफ आवासीय टावर भी बनाए जाएंगे। वहीं धारावी में माहिम-सायन लिक रोड और टी-जंक्शन क्षेत्र के पास गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए 22 मंजिला आवासीय इमारत का निर्माण प्रस्तावित है।

मुंबई की परिवहन व्यवस्था को मिलेगा लाभ

मेट्रो-3 परियोजना को मुंबई की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन परियोजनाओं में शामिल किया जाता है। प्रशासनिक ढांचे और कर्मचारियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से मेट्रो संचालन को और अधिक कुशल और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में