मुंबई मेट्रो पास (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Metro 3 का बड़ा तोहफा! स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स को मिलेगी किराए में भारी छूट, जानें पास की नई दरें

Mumbai Metro Pass Rate: मुंबई की एक्वा लाइन (मेट्रो-3) ने छात्रों, पर्यटकों और दिव्यांगों के लिए रियायती पास की घोषणा की है। अब सफर होगा और भी सस्ता, जानें कैसे उठाएं 25% डिस्काउंट का लाभ।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Metro Student Tourist Discount: मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो-3 से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत की घोषणा की गई है। मुंबई की नई लाइफलाइन, मेट्रो-3 यानी ‘एक्वा लाइन’ ने मुंबईकर स्टूडेंट्स और टूरिस्ट को बड़ा तोहफा दिया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने मेट्रो 3 की यात्रा को और आसान और सस्ता बनाने के लिए विशेष डिस्काउंटेड पास की घोषणा की है। बताया गया कि ‘डिजिटल मोबिलिटी’ को बढ़ावा देने के लिए, ये सभी पास नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पर उपलब्ध कराए गए हैं।

स्टूडेंट्स के लिए अब 25 परसेंट की छूट

मुंबई मेट्रो-3 ने स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों की जरूरतों को समझते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब 12वीं कक्षा तक के छात्र मेट्रो यात्रा पर 25% की सीधी छूट पा सकते हैं। यह रियायत 45 और 60 ट्रिप वाले मासिक पास पर लागू होगी। इस पास की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी, जिससे छात्रों का मासिक यात्रा खर्च काफी कम हो जाएगा और वे ट्रैफिक मुक्त, सुरक्षित और वातानुकूलित सफर का आनंद ले सकेंगे।

टूरिस्ट के लिए अनलिमिटेड मेट्रो राइड

सपनों के शहर मुंबई को निहारने आने वाले पर्यटकों के लिए भी मुंबई मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं। मेट्रो ने मुंबई आने वाले टूरिस्ट के लिए एक खास 'टूरिस्ट पास' शुरू किया है। यह पास लेने के बाद,आप जितनी बार चाहें उतनी बार यात्रा कर सकते हैं। दिन का पास (अनलिमिटेड यात्रा) सिर्फ 280 रुपए में की जा सकेगी।3 दिन का पास (अनलिमिटेड यात्रा) सिर्फ 700 में की जा सकेगी।

विकलांग और रेगुलर यात्रियों के लिए फायदे

मेट्रो में सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि विकलांग यात्रियों को भी 45 और 60 ट्रिप वाले पास पर 25% डिस्काउंट दिया गया है। साथ ही, रेगुलर कर्मचारियों के लिए, 45 ट्रिप पर 10% डिस्काउंट और 60 ट्रिप पर 15% डिस्काउंट दिया जाएगा।

कैसे उठाएं लाभ?

यह सभी सुविधाएं नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पर उपलब्ध होंगी। यात्री MetroConnect3 ऐप के जरिए अपना कार्ड मैनेज कर सकते हैं और डिजिटल रूप से इन पास को एक्टिवेट करा सकते हैं।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें