मुंबई मेट्रो-3 (सोर्स: एआई)
मुंबई

Mumbai Metro 3: मुंबई की एक्वा लाइन पर बढ़े मेट्रो के फेरे, अब हर दिन चलेंगी 337 सेवाएं; घटा ट्रेनों का अंतर

Mumbai Metro 3 Aqua Line: मुंबई मेट्रो-3 की एक्वा लाइन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते कामकाजी दिनों में 46 अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए हैं। अब रोजाना 337 सेवाएं संचालित होंगी।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • व्यस्त समय में ट्रेनों के बीच का अंतर 4 मिनट 25 सेकंड हुआ।

  • पहले दो मेट्रो ट्रेनों के बीच 4 मिनट 50 सेकंड का अंतर था।

  • 23 जून 2026 को फेरे 282 और 28 सितंबर को 291 किए गए थे।

Aqua Line 46 Additional Services Daily: मुंबई मेट्रो-3 एक्वा लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी की है। सोमवार से कामकाजी दिनों में 46 अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए हैं।

इससे मेट्रो के दैनिक फेरों की संख्या 291 से बढ़कर 337 हो गई है। इस फैसले से यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और व्यस्त समय में भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। एमएमआरसी के अनुसार आरे जेवीएलआर से कफ परेड तक पूरी मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद दैनिक फेरों की संख्या 271 निर्धारित की गई थी।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 23 जून 2026 को इसे बढ़ाकर 282 और 28 सितंबर 2026 को 291 किया गया था। अब 46 अतिरिक्त फेरे शुरू होने से कामकाजी दिनों में इनकी संख्या 337 पहुंच गई है।

मेट्रो के बीच का अंतर घटा

नई समय-सारणी के तहत व्यस्त समय में दो मेट्रो ट्रेनों के बीच का अंतर 4 मिनट 50 सेकंड से घटाकर 4 मिनट 25 सेकंड कर दिया गया है। इस तरह यात्रियों को अब पहले के मुकाबले 25 सेकंड कम इंतजार करना होगा। इससे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने और बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।

सप्ताहांत पर पुरानी व्यवस्था

शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवाएं अलग सप्ताहांत समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का कहना है कि यात्रियों की संख्या और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर सेवाओं में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की जा रही है। भविष्य में भी यात्रियों के प्रतिसाद और सेवा की आवश्यकता के अनुसार फेरों व समय-सारणी में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह