BMC ज़ीरो मच्छर ब्रीडिंग कैंपेन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने की तैयारी, BMC ने शुरू किया ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग’ अभियान

BMC Zero Mosquito Campaign: मुंबई में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग’ अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अपूर्वा नायक

BMC Zero Mosquito Campaign Action Plan: मलेरिया के बढ़ते मामले पर अंकुश लगाने के लिए बीएमसी ने कमर कस ली है। मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है।

विभागवार रैपिड रिस्पांस एक्शन कमेटी टीम का गठन किया गया है अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा ऐसी जगहों का पता लगाएं जहां मलेरिया के लार्वा पैदा होते हैं।

अगर बुखार के लक्षण हैं, तो नागरिकों को तुरंत इलाज और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। मॉनसून से पहले की सावधानी के तौर पर बीएमसी का स्वास्थ्य विभाग सभी मनपा अस्पतालों, जनरल हॉस्पिटल, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे डिस्पेंसरी और हेल्थ सेंटर के आस-पास 'जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग कैंपेन' चला रहा है।

मुंबई के कंस्ट्रक्शन साइट्स पर विशेष लक्ष्य

मानसूनी बीमारियों को नियत्रित करने के उपायों के तहत, पब्लिक हेल्थ सिस्टम के स्टाफ, प्राइवेट क्लीनिक, हॉस्पिटल के डॉक्टरों, सेफ्टी ऑफिसर और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करने वाले श्रमिकों को खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुंबई में चलाया जा रहा आरोग्य साथी अभियान

इसके साथ ही निजी अस्पतालों व क्लीनिक की मदद से मरीजों को ढूंढने, बीमारी का पता लगाने और मरीजों को ठीक करने के लिए पूरा इलाज करने का आदेश दिया गया है, मनपा स्वास्थ्य कमेटी चेयरमैन हरीश भादिर्गे ने के अनुसार यह एक्शन एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट के सहायक आयुक्त, मेडिकल ऑफिसर और पेस्ट कंट्रोल ऑफिसर के साथ मिलकर यह मुहिम चलाई जा रही है। मुंबई में 4,075 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 'आरोग्य साथी' अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम का मकसद 20 से 30 हजार मजदूरों को ट्रेनिंग देना है।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान