प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महालक्ष्मी रेसकोर्स में पेड़ों के गायब होने पर BMC सख्त, निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी

Mumbai BMC Stop Work Notice: बीएमसी ने महालक्ष्मी रेसकोर्स में प्रस्तावित निर्माण कार्य रोकने का नोटिस दिया। वृक्ष प्राधिकरण की अनुमति का उल्लंघन कर 10 पेड़ गायब होने पर ताड़देव पुलिस में FIR दर्ज।

रूपम सिंह

Highlights

  • महालक्ष्मी रेसकोर्स में पेड़ों के नियम उल्लंघन पर बीएमसी का नोटिस।

  • निरीक्षण में 43 सुरक्षित पेड़ों में से 8 और 2 पुनर्रोपित पेड़ गायब मिले।

  • बीएमसी ने निर्माण रोकने और 24 घंटे में अनुमति दिखाने का निर्देश दिया।

Mahalaxmi Racecourse Illegal Construction: महालक्ष्मी रेसकोर्स परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कड़ी कार्रवाई की है। रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब परिसर में प्रस्तावित निर्माण के खिलाफ बीएमसी के जी-दक्षिण विभाग ने यह कदम उठाया है। वृक्ष प्राधिकरण की अनुमति के नियमों का उल्लंघन होने के बाद यह नोटिस जारी हुआ है, जिससे रेसकोर्स का विवाद गहरा गया है।

बीएमसी के वृक्ष प्राधिकरण ने 28 नवंबर 2025 को आरडब्ल्यूआईटीसी को पेड़ों की कटाई और पुनर्रोपण की अनुमति दी थी। इसके तहत परिसर में मौजूद 13 पेड़ों को काटने, 12 पेड़ों का पुनर्रोपण करने और 43 पेड़ों को सुरक्षित रखने की शर्त थी। लेकिन 11 अगस्त 2026 को बीएमसी के अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान 43 सुरक्षित पेड़ों में से आठ पेड़ गायब मिले। इसके अलावा, पुनर्रोपण के मंजूर 12 पेड़ों में से 2 पेड़ भी मौके पर नहीं पाए गए।

सहायक उद्यान अधीक्षक ने दर्ज कराई एफआईआर

अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए गए हैं। इस मामले में सहायक उद्यान अधीक्षक ने 30 सितंबर 2026 को ताड़देव पुलिस को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इससे पहले 21 अगस्त 2026 को एनसीआर दर्ज किया गया था। बीएमसी महाराष्ट्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1975 के प्रावधानों

के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है। जी-दक्षिण विभाग के नामित अधिकारी ने 29 अक्टूबर 2026 को निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी किया है। निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित पक्ष को 24 घंटे के भीतर मंजूर अनुमति दिखाने का निर्देश दिया गया है। अनुमति न मिलने पर निर्माण सामग्री और मशीनरी हटाने की चेतावनी दी गई है।

बन रहे आलीशान क्लब हाउस और बैंक्वेट हॉल

प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस ऐतिहासिक रेसकोर्स परिसर में कई आधुनिक सुविधाओं का प्रस्ताव है। रेसकोर्स परिसर में विशाल क्लब हाउस, जिमखाना और बैंक्वेट हॉल बनना है,

इसके साथ ही क्लब हाउस में दो बेसमेंट पार्किंग, भूतल पर पैडल, बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट और रेस्तरां भी प्रस्तावित हैं। पहली और दूसरी मंजिल पर स्विमिंग पूल, जिम, पुस्तकालय और मिनी थिएटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी है।

ऐसी होंगी व्यवस्थाएं

योजना के अनुसार, क्लब हाउस की तीसरी से सातवीं मंजिल तक मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था होगी। तीसरी से छठी मंजिल तक 38-38 कमरे और सातवीं मंजिल पर 25 कमरे बनाए जाएंगे,

क्लब हाउस की कुल ऊंचाई 31.95 मीटर होगी, जबकि बैंक्वेट हॉल की ऊंचाई 14.72 मीटर तय की गई है। मुंबई बीएमसी की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से क्लब प्रबंधन की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल