जनशताब्दी एक्सप्रेस  फोटो सोर्स- नवभारत
मुंबई

मुंबई-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे तक रही खड़ी, प्रेशर पाइप में खराबी से कोंकण रेल रूट प्रभावित

MumbaiTrains News: मुंबई से मडगांव जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रेशर पाइप में खराबी के कारण कोंकण रूट पर रेल सेवा करीब 3 घंटे प्रभावित रही। पेण के पास तकनीकी जांच के बाद ट्रेन रवाना हुई।

सूर्यप्रकाश मिश्र, रूपम सिंह

Jan Shatabdi Express Technical Fault: भारतीय रेल द्वारा चलाई जा रही प्रीमियम ट्रेनों में भी तकनीकी खामियों के कारण रेल यातायात बाधित हो रहा है।

मंगलवार को मुंबई से मडगांव जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रेशर पाइप में खराबी आने के कारण घण्टो तक रेल सेवा प्रभावित रही।

डेढ़ घंटे तक तकनीकी जांच

मंगलवार को कोंकण रेलवे के पेण-जिते के बीच सुबह 7.14 बजे से 8.43 बजे तक जनशताब्दी ट्रेन अचानक ट्रैक पर खड़ी हो गई। इसके बाद खराबी की जांच के लिए ट्रेन को पेण स्टेशन लाया गया, जहां करीब डेढ़ घंटे तक तकनीकी जांच की गई।

यात्री हुए परेशान

इस घटना से जनशताब्दी के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही पीछे चल रही तीन अन्य ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा। बताया गया कि पेण और जिते स्टेशनों के बीच ट्रेन के प्रेशर पाइप में खराबी सामने आई।

इसके चलते ट्रेन को सुबह 7.14 बजे रोक दिया गया। खराबी दूर करने के प्रयासों के बाद सुबह 8.43 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विस्तृत जांच के लिए ट्रेन को पेण स्टेशन लाया गया। पेण स्टेशन पर रेलवे के तकनीकी दल ने प्रेशर पाइप में आई खराबी की जांच की। इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। इसके चलते जनशताब्दी के निर्धारित समय से काफी देरी से चलने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

जनशताब्दी एक्सप्रेस के रुकने का असर पीछे आ रही तीन रेल सेवाओं पर भी पड़ा। इन तीनों ट्रेनों को एक के बाद एक रोकना पड़ा। इससे उनमें सवार यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ा। खराबी के कारण काफी समय तक कोंकण मार्ग की रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज