स्पेशल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन 05526; जानें रूट, टाइमिंग, कोच संरचना और बुकिंग की पूरी डिटेल

Mumbai To Saharsa Special Train: मध्य रेल ने LTT मुंबई से सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन 05526 चलाने का फैसला किया है। 22 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन, 21 नवंबर से टिकट बुकिंग शुरू। जानें पूरा रूट।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • स्पेशल ट्रेन 05526 22 नवंबर को एलटीटी से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी।

  • इस विशेष ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 21 नवंबर से शुरू होगी।

  • इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें आठ स्लीपर शामिल हैं।

LTT Saharsa Train Route Stoppages: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), मुंबई और बिहार के सहरसा के बीच एक अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से मुंबई और बिहार के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

22 नवंबर को एलटीटी से होगी रवाना

मध्य रेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05526 एलटीटी मुंबई-सहरसा स्पेशल 22 नवंबर 2026 को एलटीटी से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 24 नवंबर को सुबह 5 बजे सहरसा पहुंचेगी। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और उन्हें सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह विशेष ट्रेन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रास्ते में ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन और सिमरी बख्तियारपुर में होगा।

21 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 05526 के लिए आरक्षण 21 नवंबर 2026 से शुरू होगा। यात्री सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। अनारक्षित कोचों में यात्रा के लिए सामान्य शुल्क पर UTS प्रणाली से टिकट उपलब्ध होंगे। यात्री RailOne ऐप के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं।

21 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर क्लास, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन (अमृत भारत कोच) शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?

पंजाब के मुख्य सचिव को ED का समन, 26 नवंबर को पेश होने का निर्देश; भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज

भारत के 4 राफेल कहां गायब हो गए? 36 राफेल में से 32 ही एक्टिव, रिपोर्ट में बड़ा दावा

अजीत डोभाल के हाथों में लगेगी हथकड़ी! अमेरिकी कोर्ट ने दिया समन भेजने का आदेश, जानें क्या है मामला?

मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट होंगी विदेशी एयरलाइंस की फ्लाइट्स? अदाणी ग्रुप के फैसले पर क्यों मचा विवाद, जानें असर