मुंबई में LPG सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए (सोर्स: AI)
मुंबई

मुंबई के धारावी में आधी रात LPG सिलेंडर में लगी आग, 4 लोग झुलसे, दो मासूम भी आग की चपेट में

Dharavi LPG Cylinder Fire: मुंबई के धारावी में LPG सिलेंडर में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai LPG Cylinder Fire Four Injured: धारावी के राजीव गांधी नगर में शनिवार तड़के LPG सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। हादसा सायन-धारावी लिंक रोड स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्लब के पास एक दो मंजिला इमारत में हुआ।

सिलेंडर में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। घायलों को पुलिस वैन से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और बेस्ट की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अस्पताल में इलाज जारी

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल चार लोगों में दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। दोनों की उम्र चार और पांच वर्ष है। चार वर्षीय बच्चे का करीब 8 प्रतिशत शरीर झुलसा है, जबकि पांच वर्षीय बच्चा करीब 5 प्रतिशत जला है। वहीं, अन्य दो घायलों के शरीर पर क्रमशः 15 और 30 प्रतिशत तक जलने की चोटें बताई गई हैं।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। BMC फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग पर रात करीब 12:10 बजे तक पूरी तरह काबू पा लिया गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कांदिवली में भी आग से मचा था हड़कंप

मुंबई में पिछले महीने भी आग की एक घटना सामने आई थी। कांदिवली पश्चिम के कांदिवली स्टेशन रोड स्थित एक कमर्शियल इमारत में लेवल-1 की आग लगी थी। BMC फायर ब्रिगेड ने दूसरी मंजिल पर बने लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था।

आग अभिराई होटल के पास फल की अस्थायी दुकान में लगी बिजली की वायरिंग से जुड़े सामान, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस और प्लास्टिक की वस्तुओं तक सीमित रही थी। चौथी मंजिल पर करीब 50 वर्ग फुट क्षेत्र में रखे कपड़े, लकड़ी का फर्नीचर और फॉल्स सीलिंग भी प्रभावित हुए थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन