मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई लोकल अलर्ट! 23 घंटे का मेगा ब्लॉक, कांदिवली-बोरीवली के बीच ट्रेनें प्रभावित, देखें शेड्यूल

Mumbai Mega Block: मुंबई की लोकल पर बड़ा अपडेट! कांदिवली-बोरीवली के बीच ब्रिज गर्डरिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे पर शनिवार रात से रविवार शाम तक भारी ब्लॉक रहेगा। यात्रा से पहले पूरी लिस्ट देख लें।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local Train Update: अगर आप इस वीकेंड पश्चिम रेलवे (Western Railway) पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुंबई के कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 61 के री-गर्डरिंग (Re-girdering) कार्य के चलते एक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक शनिवार, 28 मार्च की रात से शुरू होकर रविवार, 29 मार्च की शाम तक जारी रहेगा।

मुंबई में कांदिवली और बोरीवली के बीच ब्रिज संख्‍या 61 के री-गर्डरिंग कार्य के चलते दोनों प्रमुख स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर 28 मार्च को रात 8:30 बजे से 29 को शाम 7:30 बजे तक मेजर ब्लॉक होगा। इसके साथ 29 मार्च को डाउन फास्ट लाइन पर रात 1 बजे से सुबह 4:30 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।

यहां देखें क्या होगा बदलाव?

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार ब्लॉक के दौरान स्लो लाइन ब्लॉक के दौरान सभी स्लो लाइन की लोकल ट्रेनें गोरेगांव एवं बोरीवली के बीच फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। वहीं, डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म की अनुपलब्‍धता के कारण डाउन दिशा में ट्रेनें 5वीं लाइन पर परिचालित होंगी तथा ये ट्रेनें राम मंदिर, मालाड एवं कांदिवली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर कोई भी ट्रेन परिचालित नहीं होगी। कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी अथवा अंधेरी एवं गोरेगांव स्टेशनों पर आंशिक रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी। प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची सभी उपनगरीय स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।

15 डिब्बा फास्ट

बताया गया कि सभी 15-डिब्‍बा स्लो सेवाएं अंधेरी एवं बोरीवली के बीच दोनों दिशाओं में फास्ट ट्रेन के रूप में परिचालित होंगी। इस ब्लॉक के लिए शनिवार रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। ताकि छुट्टी का दिन होने से ज्यादा यात्री प्रभावित न हों।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा