मुंबई लोकल में गूंजी उन्नाव रेप पीड़िता की आवाज 
मुंबई

मुंबई लोकल में गूंजी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की आवाज, युवक कांग्रेस ने यात्रियों के बीच चलाया अभियान

Kuldeep Sengar Verdict: उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपी की सजा निलंबन के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस ने लोकल ट्रेनों में अनोखा अभियान चलाकर यात्रियों को न्याय की मांग से अवगत कराया।

आंचल लोखंडे

Unnao Rape Case News: उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपी और पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित किए जाने के मुद्दे पर मुंबई युवक कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ‘बेटी बचाओ’ के नारे को खोखला बताते हुए युवक कांग्रेस ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में एक अनोखा जन-जागरण अभियान चलाया।

मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांताक्रुज से चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन में यात्रा करते हुए यात्रियों से सीधा संवाद साधा। इस दौरान प्रभारी पवन मजीठिया और प्रदेश महासचिव संतोष गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को उन्नाव बलात्कार मामले की पृष्ठभूमि से अवगत कराया और आरोप लगाया कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को संरक्षण दे रही है।

‘बेटी बचाओ’ महज एक जुमला: युवक कांग्रेस

जीनत शबरीन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल एक नारा बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग कर बलात्कार के आरोपियों को बचाया जा रहा है। शबरीन ने कहा कि उन्नाव मामला भाजपा का महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया उजागर करता है।

संघर्ष सड़कों से लेकर ट्रेनों तक जारी

युवक कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़ा सवाल है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष सड़कों से लेकर ट्रेनों तक जारी रहेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा