(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Mumbai Local में बेटिकट यात्रियों की बाढ़, 8 माह में 37 करोड़ का जुर्माना

Local Trains In Mumbai: मुंबई लोकल ट्रेनों में बेटिकट यात्रा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से नवंबर के बीच 7.81 लाख यात्रियों से 37.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पश्चिम रेलवे द्वारा अप्रैल से नवंबर के बीच चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में 7 लाख 81 हजार 116 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

इन यात्रियों से कुल 37.31 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार लोकल ट्रेन से यात्रा करने के लिए वैध टिकट होना अनिवार्य है। बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा करने पर यात्रियों से 250 रुपये का जुर्माना और तय दूरी का किराया वसूला जाता है। यह जुर्माना नॉन-एसी, एसी और फर्स्ट क्लास सभी श्रेणियों में समान रहता है, जबकि किराया श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है।

बेटिकट पाए जाने पर 5-7 साल की जेल

रेलवे ने बताया कि यदि किसी यात्री के पास फर्जी टिकट पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें 5 से 7 साल तक की जेल का प्रावधान है।

नियमित टिकट जांच, स्पेशल स्क्वायड और अचानक छापेमारी के बावजूद आंकड़े बताते हैं कि हर महीने औसतन करीब 1 लाख यात्री बिना टिकट लोकल ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। केवल नवंबर महीने में ही पश्चिम रेलवे ने 98,506 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर 4।80 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। यह आंकड़े यात्रियों में टिकट लेने को लेकर अभी भी अनुशासन की कमी को उजागर करते हैं।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका