मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला शख्स गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत) 
मुंबई

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला शख्स गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान, जानें पूरा मामला

Mumbai Local Train News: मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला व्यक्ति CCTV से पहचाना गया। नासिक से गिरफ्तार अल्ताफ शेख मानसिक रूप से बीमार है। GRP ने उसे RPF घाटकोपर को सौंपा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local Burqa Man Arrested: मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर यात्रा करने वाला आखिरकार पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि पिछली 6 फरवरी को कर्जत लोकल ट्रेन के महिला सेकंड क्लास डिब्बे में एक पुरुष व्यक्ति बुर्का पहनकर यात्रा करते हुए घाटकोपर स्टेशन पर देखा गया। उसे लोग पकड़ पाते इसके पहले वह घाटकोपर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की विपरीत दिशा से उतरकर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी से हुई पहचान

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे ट्रेस कर नासिक से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अल्ताफ हुसैन शेख (आयु 57 वर्ष), निवासी नासिक के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है और वर्ष 2022 उसका इलाज चल रहा है।

उसे जीआरपी ने पकड़ कर आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ घाटकोपर को सौंप दिया गया है। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी असामान्य घटना की सूचना निकटतम ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी को अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें