प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Local Accident: सायन के पास चलती लोकल से गिरे तीन यात्री, एक गंभीर

Maharashtra News: कल्याण से सीएसएमटी जा रही स्लो लोकल ट्रेन में सायन के पास अत्यधिक भीड़ के कारण तीन यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। हादसे के बाद कुछ देर तक लोकल सेवाएं प्रभावित रहीं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शुक्रवार सुबह कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जा रही एक स्लो लोकल ट्रेन से सायन स्टेशन के पास तीन यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।

एक अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे की वजह ओवरक्राउडिंग (अत्यधिक भीड़) सामने आ रही है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि भीड़ अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ने से यात्री नीचे गिरे। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीनों यात्री फिलहाल पूरी तरह होश में नहीं हैं।

ऐसे में उनके बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने घायलों को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे सूत्रों के अनुसार तीनों में से दो यात्रियों की हालत स्थिर है, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

लोकल सेवाएं रहीं बाधित

हादसे के बाद एहतियातन ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) को बंद कर दिया गया, जिससे करीब नौ मिनट तक लोकल सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि सावन एक नॉन-ऑपरेशनल स्टेशन है, जहां स्टेशन मास्टर तैनात नहीं होता और स्टेशन की जिम्मेदारी स्टेशन सुपरिटेंडेंट के पास होती है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों की पहचान 36 वर्षीय गोवंडी निवासी अफजल चौधरी, 21 वर्षीय नालासोपारा निवासी सचिन विश्वकर्मा और 25 वर्षीय कुर्ला निवासी जैनिल सैयद के रूप में हुई है। इसके अलावा शाम को कलवा और ठाणे के बीच रेलवे पटरी के किनारे जमा कचरे के ढेर में आग लगने की भी सूचना मिली, जिससे कुछ समय के लिए रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर