लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Local: यात्रियों को भीड़ से राहत देने की तैयारी, मुंबई लोकल नेटवर्क में शामिल होगी नई ईएमयू ट्रेन

Mumbai Local New 15 Coach News: मुंबई लोकल में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए सेंट्रल रेलवे नई 15-कोच ईएमयू रेक शामिल करने जा रहा है। इससे यात्रियों को सफर में अधिक सुविधा में सुधार मिलने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Local New 15 Coach: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल सेवा को जल्द ही नई ताकत मिलने जा रही है। सेंट्रल रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में नई 15-कोच ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रेक शामिल करने की तैयारी में जुट गया है।

वाडी में मंजूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस अत्याधुनिक रेक को कुर्ला भेजा जाएगा, जहां अंतिम तकनीकी और परिचालन औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। रोजाना लाखों यात्रियों का दबाव झेलने वाली मुंबई लोकल में पीक आवर्स के दौरान होने वाली भारी भीड़, धक्का-मुक्की और लंबे इंतजार से राहत दिलाने के उद्देश्य से रेलवे ने तैनाती प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

रेक का शामिल होना महत्वपूर्ण

नई ईएमयू रेक के शामिल होने से न केवल संचालन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों के सफर को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मुंबई मंडल ने रेक की मंजूरी की पुष्टि कर दी है।

वाडी में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस उपनगरीय ट्रेन सेट को कुर्ला भेजा जाएगा, जहां आगे की परिचालन प्रक्रियाएं पूरी कर इसे सेवा में शामिल किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नई ईएमयू रेक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समन्वय प्रक्रिया जारी है।

मुंबई की उपनगरीय रेलवे प्रणाली के लिए अतिरिक्त ईएमयू रेक का शामिल होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह नेटवर्क प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सेवा देता है और पीक आवर्स के दौरान अवसर भारी भीड़ का सामना करता है।

आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी

नई 15-कोच रेक के शामिल होने से परिचालन में लचीलापन बढ़ेगा और बढ़ती यात्री मांग को अधिक प्रभावी ढंग से संभालने में रेलवे प्रशासन को मदद मिलेगी। हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि नई रेक को यात्री सेवा में कब शामिल किया जाएगा, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सेंट्रल रेलवे उपनगरीय सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के प्रयासों के तहत इसकी तैनाती प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रही है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए धीरेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र