मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

25 जनवरी को Mumbai Local Trains पर असर, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे में मेगा ब्लॉक

Local Train: रेलवे संरचना को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए 25 जनवरी को सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर मेगा व जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान लोकल और लंबी दूरी की कई ट्रेनें रद्द या री-शेड्यूल रहेंगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai Train Service: रेलवे संरचना को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रविवार, 25 जनवरी 2026 को सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे के विभिन्न सेक्शनों पर विशेष ट्रैफिक, पावर और मेगा/जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण उपनगरीय लोकल सेवाओं के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत पनवेल-कलंबोली सेक्शन में 110 मीटर लंबे और करीब 1500 मीट्रिक टन वजनी ओपन वेब गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी। इसके लिए 25 और 26 जनवरी की मध्यरात्रि 1:20 बजे से सुबह 5:20 बजे तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा।

पनवेल क्षेत्र में कई विकास कार्य

इसी ब्लॉक की अवधि में पनवेल स्टेशन परिसर में सबवे निर्माण, फुटओवर ब्रिज लॉन्चिंग और पनवेल-कर्जत सेक्शन पर पुराने चॉक एफओबी को हटाने का कार्य भी किया जाएगा। इन कार्यों के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट, री-शेड्यूल या नियंत्रित किया गया है।

माटुंगा-मुलुंड के बीच मेगा ब्लॉक

रविवार को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान फास्ट लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी और यात्रियों को स्लो लोकल या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ेगा।

हार्बर लाइन पर आंशिक निलंबन

हार्बर लाइन पर CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा और वापसी दिशा में लोकल सेवाएं आंशिक रूप से निलंबित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक अवधि में पनवेल-कुलां के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही यात्रियों को मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे के मार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

यात्रियों से सहयोग की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड ट्रेन जानकारी प्राप्त करें और वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि आवश्यक बुनियादी ढांचा कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?