लालबाग की पूनम बिल्डिंग में लगी आग सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के लालबाग की पूनम बिल्डिंग में लगी आग बुझाई गई, चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Mumbai Lalbaug Fire Poonam Building: मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली की पूनम बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई कर 3 बच्चों व 1 महिला को सुरक्षित बचाया।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • लालबाग की चिवड़ा गली स्थित पूनम बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर आग लगी।

  • बीएमसी दमकल विभाग को सुबह 10:16 बजे सूचना मिली।

  • 9वीं और 10वीं मंजिल से दो बच्चों, एक शिशु और एक महिला को सुरक्षित निकाला गया।

  • सुबह 11:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

Mumbai Fire Brigade Rescue: मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली की पूनम बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई। BMC के मुंबई अग्निशमन दल (MFB) को सुबह 10:16 बजे इस घटना की सूचना मिली।

जानकारी के अनुसार, आग इस ग्राउंड प्लस 10 मंजिला इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी थी। देखते ही देखते धुआं और आग की स्थिति को देखते हुए अग्निशमन दल ने सुबह 10:50 बजे इसे लेवल-1 घोषित किया।

दमकल विभाग और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की 3 फायर इंजन, 1 फायर टैंकर, 2 जंबो टैंकर, 1 हाई राइज फायर फाइटिंग व्हीकल, 1 ब्रीदिंग अपरेटस वैन, 1 टर्न टेबल लैडर, 1 एडवांस्ड लाइटिंग प्लांट और अन्य दमकल वाहन तैनात किए गए।

आग बुझाने और बचाव कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए घटनास्थल पर मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस, बेस्ट (BEST) और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का अभियान तेज किया।

चार लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

दमकल विभाग की तत्परता और सूझबूझ से इस घटना में चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की 9वीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 903 से 9 से 10 साल के दो बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

वहीं, 10वीं मंजिल के कमरा नंबर 1005 से एक साल के बच्चे और एक महिला को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

सुबह 11:40 बजे आग पर काबू, जांच जारी

लालबाग स्थित चिवड़ा गली की पूनम बिल्डिंग में लगी लेवल-1 की इस आग पर दमकल विभाग ने सुबह 11:40 बजे पूरी तरह काबू पा लिया।

दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी चारों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन व जांच की जा रही है।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली