ट्रेन की फोटो (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें

Mumbai Jabalpur Regular Train: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेनें अब हुई रेगुलर। बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल, स्टॉपेज और नई तारीखें यहाँ देखें।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Jabalpur Ajmer Special Trains Regular: मुंबई से मध्य एवं उत्तरभारत की ओर जाने वाली ट्रेनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस एवं जबलपुर के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल को अब सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तौर पर रेगुलर चलाने का निर्णय लिया है।

30 मई से रेगुलर सर्विस शुरू

वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के मुताबिक, ट्रेन नंबर 20163 बांद्रा टर्मिनस –जबलपुर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 30 मई, 2026 से बांद्रा टर्मिनस से शुरू होगी, जबकि ट्रेन नंबर 20164 जबलपुर- बांद्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 29 मई, 2026 से जबलपुर से शुरू होगी। बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस और जबलपुर के बीच रेगुलर रेल कनेक्टिविटी देने के लिए, वेस्टर्न रेलवे ने ट्रेन नंबर 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस -जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल को रेगुलर कर दिया है। रेगुलर सर्विस बदले हुए ट्रेन नंबरों के साथ चलेगी। नया नंबर 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस होगा।

ये होगा ट्रेन चलने का समय

20163 बांद्रा टर्मिनस- जबलपुर वीकली एक्सप्रेस हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 4:30 बजे निकलकर अगले दिन 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 20164 जबलपुर- बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस हर शुक्रवार को जबलपुर से शाम 5 बजे निकलकर अगले दिन 2:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां होगा स्टॉपेज

ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में AC फर्स्ट क्लास, AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

यात्री ट्रन नंबर में बदलाव पर ध्यान दें

जिन यात्रियों ने ट्रेन नंबर 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल में बुकिंग करवाई है वे बदले हुए ट्रेन नंबरों पर ध्यान दें, क्योंकि यह ट्रेन ऊपर बताई गई तारीखों से ट्रेन नंबर 20163/20164 के तौर पर चलेगी। ट्रेन के टाइमिंग, हॉल्ट और कंपोजिशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्स. रेगुलर

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल को भी अब रेगुलर किया गया है। गाड़ी संख्‍या 19625 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस रविवार को अजमेर से 6.35 बजे चलकर रतलाम होते हुए 4.20 बजे सोमवार को बांद्रा बान्‍द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 19626 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर एक्‍सप्रेस 25 मई से हर सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 8.35 बजे चलकर रतलाम स्‍टेशन होते हुए मंगलवार को 9.10 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यहां रहेगा स्टॉपेज

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर स्टॉपेज होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनोमी) स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला