मुंबई एयरपोर्ट रूल्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai International Airport के पास इमारतों को राहत, नए सर्कुलर से रीडेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार

Mumbai International Airport के रनवे फनल जोन में आने वाली इमारतों को बड़ी राहत मिली है। नए सर्कुलर के बाद 1 किमी से बाहर की इमारतों की ऊंचाई पर फैसला आसान होगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai International Airport Building Height News: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे फनल जोन के दायरे में आनेवाली इमारतों को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

हाई फ्रीक्वेंसी रडार की वजह से जुहू और डीएन नगर इलाके की 400 से ज्यादा इमारतों के रीडेवलेपमेंट का मामला लंबे समय से उलझा हुआ है।हालांकि अब इस काम को तेजी मिलने की उम्मीद जगी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी नए सर्कुलर से हवाई अड्डे से एक किलोमीटर से बाहर की इमारतों की ऊंचाई का रास्ता साफ हो गया है। नए सर्कुलर के अनुसार रडार से एक किलोमीटर के दायरे में बिल्डिंग की ऊंचाई पर रोक जारी रहेगी। बाकी इलाकों में इमारतों की ऊंचाई पर फैसला एक कमेटी लेगी।

मुंबई एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Mumbai International Airport के ट्रांसमीटर शिफ्ट किए जाएंगे

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की अलग से जांच करने और बिल्डिंग की ऊंचाई तय करने के लिए एक अलग कमेटी बनाई है। यह कमेटी इस बारे में फैसला लेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सर्कुलर से डीएन नगर की इमारतों और जुहू गुलमोहर मार्ग की 70 प्रतिशत इमारतों का रुका हुआ प्रोजेक्ट पटरी पर आ जाएगा।

अब इमारतों की ऊंचाई के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकेगी। दहिसर और डीएन नगर इलाके में हवाई अड्डा प्राधिकरण की जमीन पर ट्रांसमीटर व रिसीवर स्टेशन के आस-पास की इमारतों की ऊंचाई पर प्रतिबंध है। इस वजह से कई रीडेवलपमेंट की परियोजनाएं रुकी हुई है। इस रडार प्रोजेक्ट को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।

गोराई में शिफ्ट होगा ट्रांसमिशन स्टेशन

दहिसर के ट्रांसमिशन स्टेशन को गोराई में शिफ्ट किया जाएगा। जबकि जुहू के ट्रांसमीटर को शिफ्ट करने के लिए दूसरी जगह का सुझाव दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के हर प्रस्ताव का अध्ययन करने और इमारतों की ऊंचाई तय करने के लिए एक कमेटी बनाने के फैसले से इन प्रोजेक्ट के रीडेवलपमेंट का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ने रडार को हटाने के लिए मड में अंबू आइलैंड पर जमीन के एक प्लॉट का प्रस्ताव दिया है। अथॉरिटी की टेक्निकल कमिटी साइट का इंस्पेक्शन करने के लिए जाएगी। इससे जुहू में बची हुई 30 फीसदी इमारतों के रीडेवलपमेंट का रास्ता साफ हो जाएगा।

- अमित साटम, मुंबई अध्यक्ष- भाजपा

Mumbai International Airport के पास सुरक्षा के कारण ऊंचाई पर रोक

हवाई अड्डा क्षेत्र में इमारतों की ऊंचाई को लेकर इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन की तरफ से कोई साफ गाइडलाइन नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से हवाई अड्डा क्षेत्र के आस-पास की इमारतों की ज्यादा ऊंचाई पर पूरी तरह से रोक है। पहले जुहू और डीएन नगर इलाके में इमारतों की ऊंचाई 57 मीटर (17 से 19 फ्लोर) मानी गई थी। बाद में इसे 43 मीटर (13 से 14 फ्लोर) और फिलहाल 34 मीटर (10 से 12 फ्लोर) तक सीमित कर दिया गया है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा