मुंबई में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, बुजुर्ग कारोबारी से 2.40 करोड़ की उगाही

Worli Elderly Businessman Fraud Case: मुंबई के वर्ली में हनी ट्रैप के जरिए बुजुर्ग व्यवसायी से 2.40 करोड़ रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 8 महिलाओं समेत 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Honey Trap Extortion Case: मुंबई के वर्ली इलाके में हनी ट्रैप के जरिए करोड़ों रुपये की उगाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक एक बुजुर्ग व्यवसायी को निशाना बनाकर आरोपियों ने करीब 2.40 करोड़ रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 8 महिलाओं समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इलाज के बहाने शुरू हुआ संपर्क

जांच में सामने आया कि गिरोह ने पहले पीड़ित से चिकित्सा सहायता के नाम पर संपर्क किया। धीरे-धीरे विश्वास बनाकर उससे पैसे मांगने शुरू किए गए। शुरुआत में इलाज के खर्च के नाम पर रकम ली गई, लेकिन बाद में यह मामला जबरन वसूली में बदल गया।

झूठे आरोप और धमकियों से वसूली

पुलिस के अनुसार तीन महिलाओं ने पीड़ित पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाने और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद कुछ आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने और जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में पीड़ित से लगातार बड़ी रकम ली गई।

2024 से 2026 तक चला उगाही का खेल

यह जबरन वसूली का सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा। आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से पैसे ऐंठे और कुल 2.40 करोड़ रुपये हासिल कर लिए। गिरोह ने जब अतिरिक्त 1.5 करोड़ रुपये की मांग की, तब पीड़ित को शक हुआ और उसने हिम्मत दिखाने का फैसला किया।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित ने अपने एक परिचित की मदद से वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह के नेटवर्क व अन्य संभावित पीड़ितों की भी पड़ताल की जा रही है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना